Devendra Fadnavis vs Nawab Malik: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने अंडरवर्ल्ड से संबंध वाले बीजेपी नेता देवेन्द्र फडणवीस के लगाए आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए उनके ऊपर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि उनके कभी भी अंडरवर्ल्ड से ताल्लुकात नहीं रहे हैं. नवाब मलिक ने कहा कि उनके जीवन में या फिर प्रतिनिधि के तौर पर कभी भी इस तरह के उन पर आरोप नहीं लगाए गए.

उन्होंने कहा कि मलिक ने कहा था कि वह बम फोड़ेंगे लेकिन यह बेबुनियाद आरोप है. कल सुबह 10 बजे देवेंद्र जी का अंडरवर्ल्ड का क्या खेल है इसकी जानकारी देंगे. एनसीपी नेता ने आगे कहा कि डेढ़ लाख की जमीन कौड़ी की कीमत पर ली गई. 1984 में यह सोसाइटी बनी. 150 से अधिक लोगो को मकान बेचा गया. हमारा गोडाउन वहां पर है. मुनीरा से लीज पर लिया गया. उसी प्रॉपर्टी में 4 दुकानें है.

उन्होंने कहा कि देवेंद्र जी को उनके मुखबीर बता नही पाए की सरदार वली खान का आज भी घर है. गोवावाला परिवार का सिक्योरिटी गार्ड का काम सरदार वली खान के पिता करते थे. मलिक ने आगे कहा कि नवाब मालिक किसी भी तरह से अंडरवर्ल्ड के दबाव और ब्लास्ट आरोपी से कोई दबाव डालकर नही खरीदा. देवेंद्र जी ने राई का पर्वत बनाने का काम किया.

उन्होंने आगे कहा कि 20 रुपए फुट में जमीन लिया, यह झूठ बोलो तो ढंग से बोलो. सारे आरोप बेबुनियाद है. नवाब मालिक का किसी भी तरह अंडरवर्ल्ड से संबंध नही. कल 10 बजे अंडरवर्ल्ड का हाइड्रोजन बम गिराउंगा. शहर को कैसे बंधक बनाया था इसका खुलासा करेंगे.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया