Mayawati Press Conference: बीजेपी पर बरसीं मायावती, अखिलेश पर बोलीं- 400 सीटों पर जीत का दावा बचकाना

Mayawati: बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को बीजेपी समेत अन्य दलों पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, यूपी में विधानसभा चुनाव के नज़दीक आते ही बीजेपी समेत अन्य दलों की तरफ से जनता को लुभाने का नाटक किया जा रहा है. केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा घोषणाएं, शिलान्यास और अधूरे काम का उद्घाटन किया जा रहा है. ये सब विधानसभा चुनाव में होने वाली हार को दर्शाता है.

सपा की तरह कांग्रेस ने तरह तरह के वादे किए हैं, जिसपर जनता विश्वास नहीं करेगी. बीएसपी का कहना है कि कांग्रेस ने काम किया होता तो वो इस तरह सत्ता से बाहर नहीं होती. तेल के बढ़ते दामों को जनता भूलाने वाली नहीं है. मायावती ने कहा,  सपा और भाजपा का अंदर-अंदर प्रयास चल रहा है कि चुनाव को हिंदू -मुस्लिम बना दिया जाए. सपा और भाजपा दोनों का चरित्र, जातिवादी और सांप्रदायिक है. अखिलेश का 400 सीटों का दावा बचकाना है.
इनकी इच्छा के लिए चुनाव आयोग को सीटों की संख्या बढ़ाकर 1000 कर देनी चाहिए.

बीएसपी सुप्रीमो ने कहा, बीएसपी बातें कम और ज़्यादा काम करने में विश्वास करती है. हमने अपने 4 शासनकाल में दिखाया है. बीजेपी को जनहित की चिंता नहीं है. बीते दिनों पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जनता जल्द भूलने वाली नहीं है. जो रेट अब कम किए गए हैं, बीजेपी जनता से किसी न किसी तरह वसूल लेगी. मुफ्त राशन भी चुनाव बाद खत्म हो जाएगा. यूपी में बीजेपी द्वेषपूर्ण काम कर अपने कामों पर पर्दा डालने का काम कर रही है. सपा के साथ इनकी अंदरूनी साठगांठ है. इसी लिए साम्प्रदायिक और धार्मिक मुद्दों को उठाकर चुनाव को हिन्दू मुस्लिम बनाने की चाल है.

ये भी पढ़ें

UP Assembly Election 2022: यूपी में प्रचार की कमान संभालेंगे पीएम मोदी और शाह, इस महीने कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

PM Modi Mahoba Visit: महोबा क्यों फेमस है? यहीं से पीएम मोदी करेंगे यूपी चुनाव का शंखनाद

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News