CRPF In Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ महीनों में आतंकी गतिविधियां बढ़ी हैं तो सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(CRPF) के मुताबिक जम्मू कश्मीर में पिछले एक महीने में सीआरपीएफ की 30 अतिरिक्त कंपनियों को तैनात किया गया है. इन अतिरिक्त कंपनियों में लगभग 3000 जवान शामिल हैं. सीआरपीएफ के मुताबिक आतंकियों द्धारा आम नागरिकों की हो रही हत्या के मद्देनजर 25 कंपनियां पहले से वहां तैनात हैं जबकि सीआरपीएफ की 5 और कंपनियों को अगले हफ्ते तक तैनात कर दिया जाएगा.

जम्मू-कश्मीर में इस साल 112 आतंकी मारे गए

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में इस साल अब तक कुल 112 आतंकवादी मारे गए, जबकि सुरक्षाबलों ने 135 आतंकियों को पकड़ने में भी सफलता हासिल की है. वहीं दो आतंकियों ने आत्मसमर्पण भी किया है.

The CRPF is sending five additional companies to J&K in wake of recent civilian killings in the Union Territory. These companies will be deployed there within a week. The force earlier sent 25 companies in J&K: Central Reserve Police Force (CRPF) pic.twitter.com/af1h9U0gQO
— ANI (@ANI) November 9, 2021

इस साल 13 नक्सली मारे गए और 603 पकड़े गए

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के मुताबिक इस साल अब तक वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) या नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कुल 13 माओवादी मारे गए, जबकि 603 नक्सली पकड़े गए हैं. वहीं 486 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया