Digvijaya Singh on Hindutva: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में काफी कम समय रह गया है. ऐसे में किसी ना किसी रूप में राम मंदिर का मुद्दा हावी होता दिख रहा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पुस्तक "सनराइज ओवर अयोध्या" (Sunrise Over Ayodhya: Nationhood in Our Times) का विमोचन बुधवार को किया गया.

दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर उठाए सवाल

सलमान खुर्शीद की पुस्तक के विमोचन के मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हिंदू धर्म को लेकर बीजेपी पर बड़े सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि ‘आज कहा जा रहा है कि हिंदू धर्म खतरे में है. 500 साल के मुगल और मुसलमानों के शासन में हिंदू धर्म का कुछ नहीं बिगड़ा. ईसाइयों के 150 साल के राज में हमारा कुछ नहीं बिगड़ा, तो अब हिंदू धर्म को खतरा किस बात का है.'

#WATCH | Congress’ Digvijaya Singh says "…’Hindtuva’ has nothing to do with Hinduism. Savarkar wasn’t religious.He had said why is cow considered ‘maata’ & had no problem in consuming beef. He brought ‘Hindutva’ word to establish Hindu identity which caused confusion in people" pic.twitter.com/y4zde6RtDM
— ANI (@ANI) November 10, 2021

उन्होंने बीजेपी पर सवाल करते हुए कहा कि जब वह 1984 में भारतीय राजनीति में सफल नहीं हुए तो उन्होंने राम जन्मभूमि विवाद को राष्ट्रीय मुद्दा बना दिया. उनका कहना है कि अटल बिहारी वायपेयी के गांधीवादी सामजवाद के विफल होने पर बीजेपी ने यह फैसला लिया था.

लाल कृष्ण आडवाणी पर देश को बांटने की राजनीति का आरोप

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी पर देश को बांटने वाली राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि आडवाणी जी की यात्रा ही समाज को बांटने वाली थी. वह जहां भी गए नफरत के बीज बोते हुए गए. उन्होंने लोगों को धार्मिक कट्टरवाद के रास्ते पर चलने के लिए मजबूर किया.

बता दें कि सलमान खुर्शीद की पुस्तक किताब में हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हरम जैसे आतंकी संगठनों से करते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि हिंदुत्व साधु-सन्तों के सनातन और प्राचीन हिंदू धर्म को किनारे लगा रहा है, जो कि हर तरीके से आईएसआईएस और बोको हरम जैसे जिहादी इस्लामी संगठनों जैसा है.

इसे भी पढ़ेंः
Delhi Dialogue on Afghanistan: सात देशों के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने की पीएम मोदी से मुलाकात, अफगानिस्तान पर हुई चर्चा से कराया अवगत

Nana Patole की मांग- देवेंद्र फडणवीस और नवाब मलिक के आरोपों की हो जांच, महाराष्ट्र की हो रही बदनामी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया