मलाला से शादी के बाद असर मलिक का दिल छू लेने वाला मैसेज, जानें- पत्नि के लिए क्या कहा?

Asser Malik Write Heartwarming Message: नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई से शादी करने वाले असर मलिक ने बड़ा बयान दिया है. मलाला के साथ केक काटते हुए एक तस्वीर साझा कर उन्होंने दिल छू लेने वाला ट्वीट किया. असर मलिक ने कहा कि मुझे मलाला के रूप में सबसे सहायक दोस्त, एक सुंदर और दयालु साथी मिला हैं. उन्होंने कहा कि मैं अपना बचा हुआ जीवन मलाला के साथ बिताने के लिए बहुत उत्साहित हूं. उन्होंने कहा कि हमारे निकाह को लेकर जिन्होंने भी शुभकामनाएं भेजी मैं सभी का धन्यवाद कहा है.

In Malala, I found the most supportive friend, a beautiful and kind partner — I’m so excited to spend the rest of our life together.

Thank you all for the wishes on our Nikkah. In following our cricket team’s tradition, we had to do a victory cake cutting. pic.twitter.com/KSGQOHsY64
— Asser Malik (@MalikAsser) November 10, 2021

बता दें कि मलाला यूसुफजई असर मलिक के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं. इसकी पुष्टि उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल के जरिए की थी. मलाला ने जानकारी दी थी कि उन्होंने बर्मिंघम स्थित घर में शादी की इस दौरान एक छोटे से समारोह का आयोजन किया गया था.

इससे पहले मलाला यूसुफजई ने अपनी शादी की जानकारी देते हुए ट्वीट कर कहा था, ”आज का दिन मेरे जीवन का एक अनमोल दिन है. जीवन भर का साथ निभाने के लिए असर और मैं शादी के बंधन में बंध गई.”

Today marks a precious day in my life.
Asser and I tied the knot to be partners for life. We celebrated a small nikkah ceremony at home in Birmingham with our families. Please send us your prayers. We are excited to walk together for the journey ahead.
📸: @malinfezehai pic.twitter.com/SNRgm3ufWP
— Malala (@Malala) November 9, 2021

मलाला युसफजई ने आगे लिखा कि बर्मिंघम में घर पर एक छोटा निकाह समारोह आयोजित किया गया. इस समारोह में दोनों परिवार के सदस्य शामिल हुए. उन्होंने अपने शुभचिंतकों से अपनी नई पारी के लिए शुभकामनाएं मांगी थी. इसके साथ ही वह अपने नए जीवन के सफर के लिए काफी उत्साहित दिख रही हैं.

Malala Yousafzai’s Marriage: नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई शादी के बंधन में बंधी

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News