Cruise Drugs Case: महाराष्ट्र के बीजेपी नेता हाजी अराफात शेख आज प्रेस कांफ्रेंस करके एनसीपी नेता और महाराष्ट्र में मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) का कच्चा चिट्ठा खोलेंगे. मुंबई में क्रूज ड्रग्स केस सामने आने के बाद से महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस एक दूसरे से उलझ गए हैं. दोनों के बीच आरोप प्रत्यारोप का खेल जारी है.

नवाब मलिक का मानसिक संतुलन बिगड़ा- हाजी अराफात

बुधवार को जब एक बार फिर से नवाब मलिक ने देवेंद्र फडणवीस पर आरोप लगाए तो बीजेपी नेता हाजी अराफात ने नवाब मलिक पर पलटवार किया है. हाजी अराफात शेख ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत की और बताया कि नवाब मलिक ने पिक्चर शुरू किया है लेकिन फिल्म को हम खत्म करेंगे. हाजी अराफात शेख ने कहा कि नवाब मलिक का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है उन्हें तत्काल मानसिक इलाज की जरूरत है.

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक का आरोप है कि पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हाजी अराफात के छोटे भाई को बचाने और जाली नोटों के कारोबार को संरक्षण देने का काम किया. नवाब मलिक के आरोपों के बाद बीजेपी नेता हाजी अराफात शेख भी इस लड़ाई में कूद पड़े. अराफात ने कहा कि मेरे भाई इमरान शेख की नवाब मलिक के साथ फोटो है. उसकी शादी में वो शामिल है. उसके बच्चे के जन्मदिन में उन्होंने केक काटे. यह सारी तस्वीरें हैं. मेरे पास बम नहीं पर नवाब मलिक का कच्चा चिट्ठा मैं खोलूंगा.

बहरहाल मुंबई क्रूज ड्रग्स का मामला पूरी तरह से सियासी रूप अख्तियार कर लिया है. हर रोज नए नए आरोप लगाए जा रहे हैं और उन आरोपों पर पलटवार करने का खेल जारी है.

किरण गोसावी से पूछताछ करेगी एनसीबी

वहीं, NCB के चीफ विजिलेंस ऑफिसर ज्ञानेश्वर सिंह ने abp न्यूज़ से खास बातचीत की. एबीपी न्यूज़ ने कल प्रभाकर और किरण के बीच हुई व्हाट्सएप चैट से कई खुलासे किए थे. उसके जवाब में ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा की इस मामले में बहुत से चैट वायरल हो रहे हैं. अभी हम उसपर कुछ नहीं कह पाएंगे. ज्ञानेश्वर सिंह ने किरण गोसावी से पूछताछ के बारे में बताते हुए कहा कि हम कोर्ट से इजाजत लेने के बाद उससे पूछताछ करेंगे.

यह भी पढ़ें-

Kasganj का दौरा कर सकती हैं Priyanka Gandhi, विपक्षी दलों ने यूपी सरकार पर उठाए सवाल

Madhya Pradesh News: बीजेपी सांसद शंकर लालवानी का दावा, कहा- भविष्य में भारत में मिलेगा सिंध

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया