Punjab News: पंजाब विधानसभा में गुरुवार को केंद्र के कृषि क़ानूनों को रद्द करने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया. इस दौरान कांग्रेस के नेताओं और अकाली दल के नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई. हंगामे के बाद पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि विपक्ष डर गया है इसलिए पंजाब विधानसभा में जानबूझकर हंगामा किया गया.

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि चन्नी (पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी) सरकार और कांग्रेस लोगों के लिए काम कर रही है. जो भी एलान हुए हैं, वो सिर्फ अगले 2-3 महीनों के लिए नहीं बल्कि आने वाले 5 सालों का विज़न है.

चन्नी ने अकाली दल पर साधा निशाना

विशेष सत्र के दौरान पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, "बीजेपी को पंजाब में लाने वाली अकाली दल है. पंजाब में आरएसएस और बीजेपी को लेकर आने वाली अकाली दल है. जम्मू कश्मीर के साथ अन्याय हुआ और जम्मू कशमीर की धारा को तोड़ दिया गया. स्टेट को खत्म कर दिया गया. तब सुखबीर बादल कहां थे. जब देश की संसज में राज्यों के अधिकार खत्म किये जा रहे थे, तब सुखबीर बादल कहां थे. जम्मू कश्मीर के अधिकार को छीना गया, तब सुखबीर बादल ने कुछ नहीं कहा."

Rajasthan Cabinet Reshuffle: 15 से 20 नवंबर के बीच होगा राजस्थान कैबिनेट का विस्तार, Sonia Gandhi से मिले CM Gehlot

ED Raid: नवाब मलिक की बढ़ेंगी मुश्किलें, पुणे वक्फ बोर्ड जमीन घोटाले में 7 जगहों पर ED की छापेमारी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया