Sonipat wrestler Nisha’s murder case: सोनीपत की रेसलर निशा दहिया और उसके भाई की हत्या मामले में आरोपी कोच पवन और सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों को दिल्ली के द्वारका इलाके से हिरासत में लिया गया है. आरोपी कोच पवन और सचिन हत्याकांड के बाद मौके से फरार हो गए थे. सोनीपत पुलिस ने उनपर 1 लाख का इनाम रखा था.

हरियाणा के सोनीपत में एक पहलवान, उसकी मां और उसके भाई को गोली मार दी गई. गोली लगने से खिलाड़ी और उनके भाई की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उनकी मां अस्पताल में भर्ती है. खिलाड़ी की मां धनपति की हालत गंभीर है और उन्हें रोहतक पीजीआई में रेफर किया गया है. गांव हलालपुर में स्थित पहलवान सुशील कुमार रेसलिंग अकेडमी में इस वारदात को अंजाम दिया गया. यूनिवर्सिटी लेवल पर मेडल जीतने वाले निशा दहिया (मृतक) हलालपुर गांव की रेसलर थी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सोनीपत के सिविल हॉस्पिटल भेजा है.

इस पहलवान का नाम और नेशनल लेवल की एक कुश्ती खिलाड़ी का नाम निशा दहिया ही है. पहले खबर आई थी कि नेशनल लेवल की कुश्ती खिलाड़ी की हत्या हो गई है. फिर उन्होंने वीडियो जारी कर इस पर सफाई दी. सोनीपत के एसपी ने भी इसकी पुष्टि की है. सोनीपत के एसपी ने बताया, "यह निशा दहिया (मृतक) और पदक विजेता पहलवान निशा दहिया दो अलग-अलग लोग हैं. पदक विजेता पहलवान पानीपत से संबंधित हैं और वह अभी एक कार्यक्रम में हैं. जिस पहलवान निशा दहिया की हत्या हुई है वो यूनिवर्सिटी विजेता है.

ये भी पढ़ें-
Kasganj News: अल्ताफ की पुलिस हिरासत में मौत पर परिवार ने की CBI जांच की मांग, कहा- पुलिस ने दी जेल में डालने की धमकी

कंगना रनौत के आजादी वाले बयान पर भड़के नवाब मलिक, कहा- सरकार गिरफ्तार करे और वापस ले पद्मश्री अवॉर्ड

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया