Irfan Ka Cartoon: एनसीपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने पुणे वक्फ बोर्ड (Pune Waqf Board) जमीन घोटाला मामले की जांच अपने अंडर ले ली है. ED ने इस मामले में कई जगहों पर गुरुवार को छापेमारी भी की. वक्फ बोर्ड नवाब मलिक के अंडर आता है.

इसी को लेकर मशहूर कार्टूनिस्ट इरफान ने कार्टून बनाया है. कार्टूनिस्ट इरफान ने अपने कार्टून में दिखाया है कि नवाब मलिक छलांग लगा रहे हैं लेकिन सामने कंटीले तार है. गौरतलब है कि इस मामले में पुणे पुलिस ने अगस्त में दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया था. इन अधिकारियों पर पद पर रहते हुए 7.76 करोड़ रुपए के गबन का आरोप लगा था. अब इस मामले की जांच ईडी ने अपने अंडर ले ली है.

बता दें कि ईडी ने पुणे वक्फ बोर्ड के खिलाफ यह कार्रवाई ऐसे वक्त की है, जब नवाब मलिक क्रूज ड्रग्स केस को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणलीस समेत कई बीजेपी नेताओं पर हमलावर हैं. नवाब मलिक ने देवेंद्र फडणवीस पर सीएम रहते अंडरवर्ल्ड के लोगों को पद देने और नकली नोटों का रैकेट चलाने का आरोप लगाया था.

आप भी देखें इरफान का कार्टून-

ये भी पढ़ें:

Nawab Malik On Kangana Ranaut: कंगान के ‘भीख में आजादी’ वाले बयान पर बोले नवाब मलिक- सरकार करे गिरफ्तार, वापस ले पद्मश्री अवॉर्ड

Kasganj News: अल्ताफ की पुलिस हिरासत में मौत पर परिवार ने की CBI जांच की मांग, कहा- पुलिस ने दी जेल में डालने की धमकी

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट