Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर आतंकी साजिश मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है. ये दोनों जम्मू कश्मीर के सोपोर इलाके के रहने वाले बताए जाते हैं. इस मामले की जांच के दौरान नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी अभी तक 27 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

एनआईए के एक आला अधिकारी ने बताया कि अब तक गिरफ्तार लोगों से की गई पूछताछ के दौरान अनेक महत्वपूर्ण खुलासे हुए हैं. इस पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी को पता चला है कि इस आतंकी साजिश के तहत नए लड़कों को बरगला कर विभिन्न आतंकी ग्रुप में भर्ती कराया जा रहा था. इन लोगों के जरिए ही आतंकी वारदात को अंजाम देने वालों को हर तरह की सुविधा भी मुहैया कराई जा रही थी. आतंकी वारदात को अंजाम देने को करने वाले लोग नए होते थे लिहाजा पुलिस भी उन पर पहुंचने में कामयाब नहीं हो पाती थी.

एनआईए के आला अधिकारी के मुताबिक आज जिन दो लोगों को इस साजिश मामले में गिरफ्तार किया गया है उनके नाम रशीद मुजफ्फर बुनाई और नासिर मीर निवासी सोपुर जम्मू कश्मीर बताए गए हैं. एनआईए के आला अधिकारी के मुताबिक अब तक की जांच के दौरान यह स्पष्ट हो चुका है कि इस साजिश में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा जैसे मोहम्मद हिज्बुल मुजाहिदीन अल बदर आदि आतंकी संगठन शामिल थे और इनके निशाने पर जम्मू कश्मीर के अलावा भारत के अनेक मुख्य शहर समेत राजधानी दिल्ली भी शामिल थी.

एनआईए के आला अधिकारी के मुताबिक पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठनों के हुक्मरान और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई नहीं चाहती कि भारत में हो रहे आतंकी कारनामों के लिए उसका नाम सामने आए. यही कारण है कि साजिश के तहत भारतीय मूल के लोगों को ही नए-नए आतंकी संगठन बनाकर उसमें शामिल किया जा रहा है और फिर उनके जरिए ही आतंकी वारदातों को अंजाम दिलाया जा रहा है. जिसमें स्थानीय लोगों की टारगेटेड हत्या आदि शामिल है. मामले की जांच जारी है.

ABP-C Voter Survey: BJP-BSP, कांग्रेस या सपा, उत्तर प्रदेश में कौन सी पार्टी बना रही है सरकार, जानिए जनता का मूड

ABP C-Voter Survey: यूपी-पंजाब से लेकर उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर तक, किस राज्य में कौन बना रहा है सरकार, जानिए सब कुछ

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया