Maharashtra News: पिछले महीने त्रिपुरा में हुई हिंसा (Tripura Violence) के खिलाफ महाराष्ट्र (Maharashtra) के अमरावती में प्रदर्शन हो रहे हैं. कल कुछ संगठनों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ अज्ञात व्यक्तियों की ओर से दुकानों पर पथराव करने के बाद इलाके के कई हिस्सों में तनाव फैल गया. इस घटना को लेकर आज बीजेपी (BJP) ने बंद बुलाया है.

हिंसा में दो पुलिसकर्मी घायल

त्रिपुरा में हुए साम्प्रदायिक दंगों के विरोध में महाराष्ट्र के कई शहरों में कल मुस्लिम संगठनों ने बंद का ऐलान किया था. इस दौरान कुछ ठिकानों से हिंसा की खबरें आईं. नांदेड़ में हिंसक भीड़ ने कई दुकानों में तोड़फोड़ की और भारी पथराव किया, जिसमें 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए.

पुलिस ने किया लाठी चार्ज

प्रदर्शन के दौरान सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया. मालेगाव में भी काफी उतपात मचा. हिंसक भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैयाब चौराहे पर दुकानों के शीशे पर पथराव किया गया और अब दुकानदारों की शिकायत पर मामला दर्ज किया जा रहा है.

त्रिपुरा के पानीसागर में भीड़ बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा के विरूद्ध प्रदर्शन करते हुए हिंसा पर उतर आयी थी और इससे एक धर्मस्थल, मकानों एवं दुकानों को नुकसान पहुंचा था.

यह भी पढ़ें-

EXCLUSIVE: किताब विवाद पर सलमान खुर्शीद की सफाई, कहा- हिंदुत्व को कभी आतंकी संगठन नहीं कहा

Punjab Government: पंजाब सरकार गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों को देगी 2-2 लाख की मदद, दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई थी गिरफ्तारी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया