India Coronavirus Updates: भारत में कोरोना संकट अब फिर से बढ़ने लगा है. लगातार दूसरे दिन 40 हजार से ज्यादा कोरोना मामले सामने आए हैं. शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया है. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 44,658 नए कोरोना केस आए और 496 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. इससे पहले दिन 46,164 कोरोना मामले आए थे. वहीं 24 घंटे में 32,988 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 11,174 एक्टिव केस बढ़ गए.

देशभर में कोरोना मामले बढ़ने का मुख्य कारण केरल है. बीते दिन केरल में सबसे ज्यादा 30,007 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर प्रदेश में 39.13 लाख हो गयी. जबकि 162 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 20,134 पर पहुंच गयी. प्रदेश में लगातार दूसरे दिन संक्रमण के नए मामलों की संख्या 30 हजार से अधिक रही है.

भारत में कोरोना के कुल मामले
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 26 लाख 3 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 36 हजार 861 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 18 लाख 21 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या तीन लाख से ज्यादा है. कुल 3 लाख 44 हजार लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 26 लाख 3 हजार 188

कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 18 लाख 21 हजार 428

कुल एक्टिव केस- तीन लाख 44 हजार 899

कुल मौत- चार लाख 36 हजार 861

कुल टीकाकरण- 61 करोड़ 22 लाख 8 हजार डोज दी गई

61 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 26 अगस्त तक देशभर में 61 करोड़ 22 लाख 8 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 79.48 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 51 करोड़ 49 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 18.24 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.63 फीसदी है. एक्टिव केस 1.03 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 10वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
Explainer: केरल में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, सबसे ज्यादा 19 फीसदी पॉजिटिविटी रेट, आंकड़ों से समझिए

जम्मू के किश्तवाड़ से दो आतंकी गिरफ्तार, हिजबुल तक पहुंचा रहे थे सुरक्षाबलों के ठिकानों की जानकारी

About the Author

Latest entries
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली
RELIGIOUSFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें