Nisha Murder Case: हरियाणा के सोनीपत की पहलवान निशा और उसके भाई की हुई हत्या केस में पुलिस ने आरोपी कोच पवन को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को दिल्ली के द्वारका इलाके से पकड़ा है. आरोपी पवन की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को लगाया गया था. पुलिस ने पवन के साथ दूसरे आरोपी सचिन को भी गिरफ्तार कर लिया है. पवन के पास से लाइसेंसी पिस्टल बरामद हुई है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, निशा और उसके भाई पर गोली बरसाकर हत्या की गई.

बता दें कि सोनीपत के हलालपुर स्थित पहलवान सुशील कुमार रेसलिंग अकेडमी में महिला रेसलर निशा और उसके भाई की गोली बरसाकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना में रेसलर की मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. मृतका के परिजनों ने कोच पवन और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि निशा की हत्या छेड़छाड़ का विरोध करने पर की गई है. जानकारी के मुताबिक, कोच पवन पिछले 4 सालों से कुश्ती की ट्रेनिंग दे रहा था. आरोप है कि कोच पवन निशा को बुरी निगाहों से देखता था. इस बात का पता लगने पर जब निशा ने पवन का विरोध किया, तो उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.

वहीं, पहलवान निशा के पिता दयानंद का कहना है कि पवन ने निशा का ब्रेनवॉश कर रखा था. वह निशा से पैसों की भी डिमांड करता था. यही नहीं उन लोगों ने उसको साढ़े तीन लाख रुपये भी दिए थे. निशा पर पहलवानी के जरिए अपना नाम कमाने का जुनून था और पवन भी निशा को रेसलिंग की दुनिया का चमकता सितारा बनाने का दावा करता था.

यूनिवर्सिटी लेवल पर मेडल जीतने वाली निशा दहिया (मृतक) हलालपुर गांव की रेसलर थी. इस पहलवान का नाम और नेशनल लेवल की एक कुश्ती खिलाड़ी का नाम निशा दहिया ही है. पहले खबर आई थी कि नेशनल लेवल की कुश्ती खिलाड़ी की हत्या हो गई है. फिर उन्होंने वीडियो जारी कर इस पर सफाई दी. सोनीपत के एसपी ने भी इसकी पुष्टि की है. सोनीपत के एसपी ने बताया, "यह निशा दहिया (मृतक) और पदक विजेता पहलवान निशा दहिया दो अलग-अलग लोग हैं. जिस पहलवान निशा दहिया की हत्या हुई है, वो यूनिवर्सिटी विजेता है.

<a title="School Timings Changed: पश्चिमी यूपी में बढ़ी ठंड से बदला स्कूल खुलने का समय, यहां जानिए नया टाइम-टेबल" href="https://www.abplive.com/news/india/western-up-school-timings-changed-due-to-cold-weather-new-time-table-1997284" target="">School Timings Changed: पश्चिमी यूपी में बढ़ी ठंड से बदला स्कूल खुलने का समय, यहां जानिए नया टाइम-टेबल

<a title="Terrorists Attack in Manipur: आतंकी हमले में असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर और उनका परिवार शहीद" href="https://www.abplive.com/news/india/terrorists-attack-in-suraj-chand-district-of-manipur-commanding-officer-of-assam-rifles-and-his-family-martyred-ann-1997413" target="">Terrorists Attack in Manipur: आतंकी हमले में असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर और उनका परिवार शहीद

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया