Odisha News: ओडिशा में महिला शिक्षिका के अपहरण और हत्या मामले में विपक्षी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस ने आंदोलन तेज कर दिया है. विपक्षी दल राज्य के मंत्री डीएस मिश्रा को हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि महिला शिक्षिका के अपहरण और हत्या मामले में मंत्री डीएस मिश्रा का मुख्य आरोपी से कथित संबंध है. वहीं, शनिवार को सत्तारूढ़ दल बीजेडी के एक मंत्री और विधायक के वाहनों पर अंडे फेंके गए और काले झंडे दिखाए गए. इन दोनों नेताओं को विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं के गुस्से का सामना तब करना पड़ा, जब वे बरगढ़ जिले के बीजेपुर में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बैठक में भाग लेने के लिए जा रहे थे.

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पाइकामाला चौक पर ओडिशा के एससी और एसटी विकास मंत्री जगन्नाथ सरका के वाहन को निशाना बनाकर अंडे फेंके. वहीं, अताबीरा से बीजद विधायक और पूर्व मंत्री स्नेहांगिनी छुरिया को भी यहां एकमरा चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से इसी तरह के किए गए हमले का सामना करना पड़ा, जब वे कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बीजेपुर जा रही थीं. मुख्यमंत्री पटनायक बरगढ़ जिले में बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना (BSKY) के तहत स्मार्ट स्वास्थ्य कार्ड के वितरण का शुभारंभ करने के लिए बीजेपुर में थे.

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले पुलिस ने एहतियात के तौर पर कई कांग्रेस और बीजेपी नेताओं को हिरासत में लिया. वहीं, पद्मपुर में बीजेपी प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष इरसिश आचार्य और कांग्रेस के पूर्व विधायक निहार महंदा को हिरासत में लिया गया. इससे पहले 11 नवंबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ताओं ने क्योंझर जिले में इस्पात और खान मंत्री प्रफुल्ल मलिक को काले झंडे दिखाए थे, जब वे जिला योजना बोर्ड की बैठक में भाग लेने के लिए जा रहे थे.

जूनागढ़ दौरे के दौरान मंत्री डीएस मिश्रा के काफिले पर फेंके गए थे अंडे

वहीं, 7 नवंबर को कालाहांडी जिले के जूनागढ़ के दौरे के दौरान गृह राज्य मंत्री डीएस मिश्रा के काफिले पर अंडे फेंके गए थे और उन्हें काले झंडे दिखाए गए थे. मयूरभंज जिले के बारीपदा इलाके में पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में बैरिकेड्स तोड़कर घुसने से रोकने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर अंडे फेंके थे. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बीजेपुर यात्रा के दौरान विपक्षी दलों की ओर से की गई घोषणा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी.

गौरतलब है कि 24 साल की महिला शिक्षिका की 8 अक्टूबर को अपहरण कर हत्या कर दी थी और 19 अक्टूबर को शिक्षिका का शव स्कूल परिसर से मिला था. मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष भी हैं. विपक्षी पार्टी, मुख्य आरोपी को संरक्षण देने और दो दिन बाद फिर से पकड़े जाने से पहले 17 अक्टूबर को पुलिस हिरासत से भागने में मदद करने का आरोप लगाते हुए मंत्री को हटाने की मांग कर रहे हैं.

<a title="Manipur Attack: मणिपुर में सेना के काफिले पर हमला, उग्रवादी संगठन PLA और PMNPF ने ली जिम्मेदारी" href="https://www.abplive.com/news/india/manipur-ambush-pla-mnpf-claim-responsibility-for-attack-on-martyred-assam-rifles-co-1997671" target="">Manipur Attack: मणिपुर में सेना के काफिले पर हमला, उग्रवादी संगठन PLA और PMNPF ने ली जिम्मेदारी

<a title="Gadchiroli Encounter: मारे गए 26 नक्सलियों में 50 लाख का इनामी कमांडर मिलिंद तेलतुंबड़े भी ढेर, जानिए" href="https://www.abplive.com/news/india/bhima-koregaon-accused-milind-teltumbde-killed-among-26-naxalites-in-police-encounter-in-gadchiroli-maharashtra-1997761" target="">Gadchiroli Encounter: मारे गए 26 नक्सलियों में 50 लाख का इनामी कमांडर मिलिंद तेलतुंबड़े भी ढेर, जानिए

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट