Petrol Price in Punjab: कांग्रेस शासित पंजाब में पेट्रोल कीमतों में सबसे अधिक कटौती हुई है. राज्य सरकार द्वारा स्थानीय बिक्री कर या मूल्यवर्धित कर (वैट) को घटाने के बाद पंजाब पेट्रोल कीमतों में सबसे अधिक कटौती वाला राज्य बन गया है. वहीं, संघ शासित प्रदेश लद्दाख में डीजल मूल्य में सर्वाधिक कटौती हुई है. केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में पांच रुपये प्रति लीटर और डीजल में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती के बाद 25 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों ने वाहन ईंधन पर वैट घटाया है. इससे उपभोक्ताओं को रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच चुकी पेट्रोल, डीजल की कीमतों से कुछ राहत मिली है.

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से उपलब्ध कराए गए मूल्य कटौती के ब्योरे के मुताबिक, उत्पाद शुल्क और वैट कटौती के बाद पेट्रोल का दाम 16.02 रुपये प्रति लीटर घट गया है. वहीं, डीजल कीमतों में 19.61 रुपये प्रति लीटर की कमी आई है. पंजाब में पेट्रोल का दाम सबसे अधिक 16.02 रुपये प्रति लीटर कम हुआ है. लद्दाख में पेट्रोल 13.43 रुपये प्रति लीटर और कर्नाटक में 13.35 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ है. पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं.

पंजाब में पेट्रोल पर वैट 11.27 रुपये प्रति लीटर कम हुआ है. वहीं उत्तर प्रदेश में इसमें 6.96 रुपये प्रति लीटर की कटौती हुई है. उत्तर प्रदेश में भी अगले साल विधानसभा चुनाव हैं. गुजरात में पेट्रोल पर वैट 6.82 रुपये प्रति लीटर घटाया गया है. वहीं, ओडिशा ने बिक्री कर में 4.55 रुपये प्रति लीटर और बिहार ने 3.21 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है.

डीजल की कीमतों में कटौती

लद्दाख में डीजल कीमतों में सबसे अधिक कमी आई है. लद्दाख में डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की उत्पाद शुल्क की कटौती के अलावा वैट में भी 9.52 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है. कर्नाटक ने डीजल पर वैट 9.30 रुपये और पुडुचेरी ने 9.02 रुपये प्रति लीटर घटाया है. पंजाब ने डीजल पर वैट 6.77 रुपये कम किया है, जबकि उत्तर प्रदेश ने इसमें 2.04 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है. उत्तराखंड ने डीजल पर वैट 2.04 रुपये और हरियाणा ने भी 2.04 रुपये प्रति लीटर घटाया है. बिहार ने डीजल पर वैट 3.91 रुपये और ओडिशा ने 5.69 रुपये प्रति लीटर घटाया है. मध्य प्रदेश ने डीजल पर कर में 6.96 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है.

जिन राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों ने वाहन ईंधन पर वैट में कटौती की है, उनमें लद्दाख, कर्नाटक, पुडुचेरी, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश, दमन एवं दीव, दादर एवं नगर हवेली, चंडीगढ़, असम, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, गुजरात, नगालैंड, पंजाब गोवा, मेघालय, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, अंडमान एवं निकोबार, बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा शामिल हैं.

वहीं, कांग्रेस और उसके सहयोगियों के शासन वाले राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड और तमिलनाडु ने अभी वाहन ईंधन पर वैट में कटौती नहीं की है. इसके अलावा आप शासित दिल्ली, तृणमूल कांग्रेस शासित पश्चिम बंगाल, वामदल शासित केरल, टीआरएस शासित तेलंगाना और वाईएसआर कांग्रेस शासित आंध्र प्रदेश ने भी अभी वैट में कटौती नहीं की है.

<a title="Gadchiroli Encounter: मारे गए 26 नक्सलियों में 50 लाख का इनामी कमांडर मिलिंद तेलतुंबड़े भी ढेर, जानिए" href="https://www.abplive.com/news/india/bhima-koregaon-accused-milind-teltumbde-killed-among-26-naxalites-in-police-encounter-in-gadchiroli-maharashtra-1997761" target="">Gadchiroli Encounter: मारे गए 26 नक्सलियों में 50 लाख का इनामी कमांडर मिलिंद तेलतुंबड़े भी ढेर, जानिए

<a title="UP Elections 2022: यूपी में चुनावी लड़ाई अब Jinnah-Ram Mandir से मुड़कर JAM पर आई, समझिए पूरा मामला" href="https://www.abplive.com/news/india/up-elections-2022-after-amit-shah-akhilesh-gave-the-definition-of-jam-ann-1997808" target="">UP Elections 2022: यूपी में चुनावी लड़ाई अब Jinnah-Ram Mandir से मुड़कर JAM पर आई, समझिए पूरा मामला

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट