असम के दीमा हसाओ जिले में उग्रवादियों ने उमरंगसो लंका रोड पर बदमाशों ने सात ट्रकों में आग लगा दी. इस घटना में पांच लोगों की मौत हुई पुलिस इस घटना के जांच कर रही है.

यह घटना दीमा हसाओ जिले में दीयुंगबरा में बीती रात संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा की गई. इस घटना में उग्रवादियों ने सात ट्रकों को फूंक दिया, जिसमें पांच ट्रक चालक जलकर मर गए. संदिग्ध उग्रवादियों ने ट्रक को जलाने के पहले घटना के स्थान पर कई राउंड फायरिंग भी की.

पांच ड्राइवरों की हुई मौत

पुलिस को इस घटना में अबतक पांच ड्राइवरों के शव बरामद हुए हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि घटना दीमा हसाओ जिले में उमरंगसो लंका रोड पर हुई, इस घटना में संदिग्ध उग्रवादियों ने सात ट्रकों को जला दिया. इस घटना में ट्रक के पांच ड्राइवर की मौत हो गई जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं. उन्होंने यह भी बताया कि आग लगाने के पहले उक्त बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग भी की है. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही है.

असम पुलिस ने कहा कि इस भीषण घटना को अंजाम देने का काम DNLA के उग्रवादी समूह द्वारा किया जा सकता है. जिले के एसपी ने कहा कि घटना के बाद असम राइफल्स के इलाके में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन जारी है.

जिले के एसपी ने यह भी बताया कि हम बदमाशों को पकड़ने के लिए असम राइफल्स की मदद ले रहे हैं और इस पूरे एरिया में व्यापक रूप से तलाशी कर रहे हैं.

आपको बता दें की घटना के बाद पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है. पुलिस को उम्मीद है कि बहुत जल्द आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

दिल्ली: ‘देश के मैंटोर’ कार्यक्रम के ब्रांड एम्बेस्डर बने सोनू सूद, केजरीवाल बोले- अच्छे भविष्य के लिए बच्चों को करेंगे गाइड

T20 क्रिकेट में नीदरलैंड की फ्रेडरिक ओवरडिक ने रचा इतिहास, एक पारी में 7 विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बनी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया