Kerala Woman: कहते हैं पढ़ने-लिखने की कोई उम्र नहीं होती और केरल की एक बूढ़ी दादी अम्मा ने ये साबित कर दिखा दिया है. कोट्टयम में रहने वाली एक 104 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने राज्य साक्षरता मिशन की परीक्षा में 89 अंक हासिल किए हैं. बुजुर्ग महिला का नाम कुट्टियाम्मा है. उनकी शिक्षिका रेहना ने बताया कि कुट्टियाम्मा को पढ़ाई का शौक है. वह सीखती और लिखती हैं, उन्होंने केरल राज्य साक्षरता मिशन की परीक्षा में 100 में से 89 अंक प्राप्त किए.

104 साल की महिला को परीक्षा में 89 अंक मिले

कोट्टायम की रहने वाली बुजुर्ग महिला कुट्टियम्मा ने जब केरल राज्य साक्षरता मिशन के टेस्ट में 89 प्रतिशत अंक हासिल किए तो हर जगह से उनकी सराहना हो होने लगी. केरल के शिक्षा मंत्री वासुदेवन शिवनकुट्टी के साथ-साथ आम लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी तारीफ कर रहे हैं. केरल के शिक्षा मंत्री वासुदेवन शिवनकुट्टी ने उनकी तस्वीर ट्वीट की और उन्हें 100 में से 89 अंक प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दीं. ये साक्षरता टेस्ट कोट्टायम जिले के अयारकुन्नम पंचायत द्वारा आयोजित किया गया था.

केरल के शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने ट्वीट किया, "कोट्टायम की 104 वर्षीय कुट्टियाम्मा ने केरल राज्य साक्षरता मिशन की परीक्षा में 89/100 अंक हासिल किए हैं. ज्ञान की दुनिया में प्रवेश करने के लिए उम्र कोई बाधा नहीं है. अत्यंत सम्मान और प्यार के साथ, मैं कुट्टियम्मा समेत सभी नए सीखने वालों को उनके सुखद भविष्य की कामना करता हूं.”

104-year-old Kuttiyamma from Kottayam has scored 89/100 in the Kerala State Literacy Mission’s test. Age is no barrier to enter the world of knowledge. With utmost respect and love, I wish Kuttiyamma and all other new learners the best. #Literacy pic.twitter.com/pB5Fj9LYd9
— V. Sivankutty (@VSivankuttyCPIM) November 12, 2021

उम्र सिर्फ एक संख्या है
परीक्षा 12 नवंबर, 2021 को आयोजित की गई थी. परीक्षा आयोजित होने से एक दिन पहले यानी 11 नवंबर को केरल के शिक्षा मंत्री ने एक 90 वर्षीय महिला की तस्वीर और कहानी साझा की थी. बता दें कि केरल राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण सामान्य शिक्षा विभाग, केरल सरकार के अधीन एक स्वायत्त संस्था है. इसकी स्थापना 1998 में ‘साक्षरता और सतत शिक्षा’ के समन्वय और सक्रिय करने के उद्देश्य से की गई थी.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया