Punjab News: एक बार फिर से अगले कुछ दिनों में ही भारत सरकार करतारपुर साहिब कॉरिडोर को खोल सकती है. एबीपी न्यूज़ को सरकार के उच्च सूत्रों ने बताया कि 19 नवंबर को गुरू नानक देव जी गुरू पर्व से पहले एक बार फिर से करतारपुर कॉरिडोर खोलने पर विचार किया जा रहा है. गौरतलब है कि मार्च 2020 में कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए कॉरिडोर को बंद कर दिया गया था.

हालांकि पाकिस्तान ने अपनी तरफ से पहले ही कॉरिडोर खोल दिया था. हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी गृह मंत्री से मुलाकात कर करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग की थी. यही नहीं शिरोमणि अकाली दल नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यही मांग की थी. नवजोत सिंह सिद्धू भी करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग उठाते रहे हैं.

जाहिर है पंजाब में जल्दी ही होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए सभी सियासी दल करतारपुर कॉरिडोर के मामले में अपना-अपना चुनावी फायदा भी देख रहे हैं. गौरतलब है कि आज ही प्रधानमंत्री मोदी से बीजेपी के एक सिख नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग की थी.

इसके बाद ही सरकार के उच्च सूत्रों से जानकारी मिली है कि सरकार करतारपुर साहिब कॉरिडोर को जल्द ही फिर से खोलने पर विचार कर रही है. जाहिर है बीजेपी को भी इसमें चुनावी फायदा दिख रहा, तभी लंबे समय से बंद पड़े करतारपुर कॉरिडोर को अब खोलने पर विचार हो रहा है.

<a title="Birsa Munda Jayanti: पीएम मोदी ने की ‘राशन आपके द्वार’ योजना की शुरुआत, कहा- पूरे आदिवासियों के लिए आज बड़ा दिन" href="https://www.abplive.com/news/india/pm-modi-address-janjatiya-gaurav-diwas-mahasammelan-in-bhopal-walks-through-exhibitions-1998366" target="">Birsa Munda Jayanti: पीएम मोदी ने की ‘राशन आपके द्वार’ योजना की शुरुआत, कहा- पूरे आदिवासियों के लिए आज बड़ा दिन

<a title="Cryptocurrency: संसदीय स्थाई समिति क्रिप्टोकरेंसी को लेकर आज करेगी स्टेकहोल्डरों के साथ बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा" href="https://www.abplive.com/business/parliament-standing-committee-on-finance-to-hold-meeting-on-cryptocurrency-with-stakeholders-today-1998305" target="">Cryptocurrency: संसदीय स्थाई समिति क्रिप्टोकरेंसी को लेकर आज करेगी स्टेकहोल्डरों के साथ बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया