Gujarat Conversion Case News: गुजरात के भरूच जिले के एक गांव के आदिवासियों को विदेश में एकत्रित धन का इस्तेमाल कर कथित तौर पर धर्मांतरण के लिये प्रलोभन देने के आरोप में लंदन में रहने वाले एक व्यक्ति सहित नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी है. आमोद थाना के एक अधिकारी ने बताया कि भरूच जिले के आमोद तालुका के कांकरिया गांव के ‘वासवा हिंदू’ समुदाय के 37 परिवारों के 100 से अधिक आदिवासियों को पैसे और अन्य प्रलोभन देकर उनका धर्म बदलने के लिए कहा गया.

अधिकारी ने कहा, ”आरोपियों ने कमजोर आर्थिक स्थिति और आदिवासी समुदाय के सदस्यों की निरक्षरता का फायदा उठाकर उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने का प्रलोभन दिया.” उन्होंने कहा कि सभी नौ आरोपी स्थानीय निवासी हैं. एक आरोपी वर्तमान में लंदन में रह रहा है और उसकी पहचान फेफड़ावाला हाजी अब्दुल के रूप में हुई है, जिसने इस उद्देश्य के लिए विदेश से धन एकत्र किया था.

पुलिस ने बताया कि नौ लोगों के खिलाफ गुजरात धर्म की स्वतंत्रता (संशोधन) कानून के साथ भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (बी) (आपराधिक साजिश), 153 (बी) (सी) (वैमनस्यता फैलाने की आशंका) और 506 (2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामला सामने आने के बाद इस घटना को लेकर लोगों के अंदर काफी गुस्सा है. लोग इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

kim Jong UN News: एक महीने बाद सार्वजनिक रूप से नजर आए किम जोंग उन, चीन की सीमा के पास विकास परियोजना का किया निरीक्षण

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया