Ration At doorstep: पश्चिम बंगाल की सरकार ने अब घर पर राशन पहुंचाने की योजना बनाई है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को ‘दुआरे राशन योजना’ का उद्घाटन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे राज्य के लगभग 10 करोड़ लोगों को लाभ होगा. बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार ने राशन डीलर के लिए कमीशन 75 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति क्विंटल करने का फैसला किया है.

घर पर राशन योजना से 10 करोड़ लोगों को फायदा

मुख्यमंत्री ने कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में योजना की शुरुआत करते हुए कहा, इस ‘दुआरे राशन योजना’ से राज्य के 10 करोड़ लोगों को मदद मिलेगी. उन्होंने इस मौके पर सभी राशन डीलर से इसे सफल बनाने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि कई राज्य पश्चिम बंगाल की योजनाओं का अनुकरण करने की कोशिश कर रहे हैं. बनर्जी ने इस साल मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव से पहले इस योजना की घोषणा की थी, जिसके तहत डीलर लाभार्थियों के घर तक राशन पहुंचाएंगे.

गाड़ी खरीदने के लिए राशन डीलरों को वित्तीय सहायता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार इस तरह से लोगों तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था को लेकर वाहन खरीदने के लिए लगभग 21,000 राशन डीलर को एक-एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी. मुख्यमंत्री ने राशन डीलर से योजना पर आपत्ति जताते हुए अदालत का रुख नहीं करने का अनुरोध किया. राशन विक्रेताओं के एक समूह ने योजना के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया था लेकिन उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी.

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य सरकार के खाद्य और आपूर्ति विभाग के लिए एक ‘वॉट्सऐप चैटबॉट’ और एक मोबाइल ऐप्लिकेशन, ‘खाद्य साथी: अमार राशन मोबाइल ऐप’ की शुरुआत भी की. इस ऐप के जरिए लोगों को राशन कार्ड के लिए आवेदन करने और इसे कैसे करना है, इसके बारे में जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी.

Rajasthan News: CM गहलोत ने शिक्षकों से पूछा- सुना है ट्रांसफर के लिए आपको पैसे देने पड़ते हैं? फिर टीचरों ने दिया ऐसा जवाब कि…

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया