Kartarpur Corridor: आज दोबारा खुल रहा करतापुर कॉरिडोर, जानें- कब से होगा रजिस्ट्रेशन और कब निकलेगा पहला जत्था

पाकिस्तान में स्थित सिखों के सबसे पूजनीय तीर्थस्थलों तक जाने के लिए करतारपुर साहिब गलियारे को आज से दोबारा खोल दिया जाएगा. इस बात की घोषणा केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को की थी. केंद्र सरकार के इस फैसले का पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजी सिंह चन्नी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्वागत किया है. साथ ही सीएम चन्नी ने एलान किया है कि वो पहले जत्थे के साथ पूरी कैबिनेट संग माथा टेकने करतारपुर गुरुद्वारा साहिब जाएंगे.

सीएम चन्नी ने क्या कहा?

केंद्र सरकार की ओर से हुए इस एलान के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी ने ट्वीट किया, "गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश पर्व पर करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने के फैसले का मैं तहे दिल से स्वागत करता हूं. इस फैसले से उन लाखों श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होगी जो कोरोना की वजह से ‘दर्शन दिदारे’ से वंचित रह गए थे."

गृह मंत्री ने कहा कि देश 19 नवंबर को श्री गरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव मनाने की तैयारी कर रहा है और उन्हें विश्वास है कि यह कदम ”देश भर में खुशी और उत्साह को और बढ़ाएगा.” वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने भी केंद्र के इस कदम की सराहना की.

कब से होगा रजिस्ट्रेशन

करतारपुर कॉरिडोर के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत बुधवार यानि आज से होगी. 18 नवंबर के दिन यानि शुक्रवार को 250 तीर्थयात्रियों का एक जत्था करतारपुर गुरुद्वारे में जा सकता है. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्र के फैसले का स्वागत किया और कहा कि राज्य मंत्रिमंडल उस ‘जत्थे’ का हिस्सा होगा जो 18 नवंबर को पाकिस्तान में गुरुद्वारे का दौरा करेगा.

बता दें कि करतारपुर गलियारा सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के अंतिम विश्राम स्थल गुरुद्वारा दरबार साहिब, पाकिस्तान को पंजाब के गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ता है. कोरोना संक्रमण के कारण मार्च 2020 से रुकी हुई तीर्थयात्रा को फिर से शुरू करने की घोषणा शुक्रवार को गुरु नानक देव की जयंती से तीन दिन पहले की गई.

आज से फिर खुलेगा करतारपुर साहिब कॉरिडोर, मोदी सरकार ने दिया गुरु पर्व का तोहफा

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News