PM Modi की कार के पीछे पैदल चले CM Yogi, अखिलेश यादव बोले- ‘बड़े बेआबरू होकर इन सड़कों से हम गुजरे’

Akhilesh Yadav on CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सुल्तानपुर में थे. पीएम मोदी ने यहां पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी भी शामिल रहे. इसी कार्यक्रम का एक वीडियो है, जिसमें सीएम योगी पैदल चलते नजर आ रहे हैं और आगे पीएम मोदी की गाड़ी चल रही है.

इसी वीडियो को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर तंज कसा. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वीडियो ट्वीट कर लिखा, "तुमने हमारी आवभगत का अच्छा सिला दिया, जनता से पहले तुमने ही हमें ‘पैदल’ कर दिया…बड़े बेआबरू होकर इन सड़कों से हम गुजरे…".

तुमने हमारी आवभगत का अच्छा सिला दिया
जनता से पहले तुमने ही हमें ‘पैदल’ कर दिया

बड़े बेआबरू होकर इन सड़कों से हम गुजरे… pic.twitter.com/iVpp447Bwn
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 16, 2021

गौरतलब है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के क्रेडिट को लेकर अखिलेश यादव और सत्ताधारी बीजेपी में जुबानी जंग जारी है. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को अखिलेश यादव अपनी समाजवादी सरकार की देन बताते हैं जबकि सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश के दावे को खारिज किया है. सीएम योगी ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही इसका शिलान्यास किया था.

यह भी पढ़ें-

Ration At Doorstep Scheme: अब इस राज्य में घर बैठे मिलेगा राशन, 10 करोड़ लोगों को होगा फायदा

SC on Community Kitchen: सामुदायिक रसोई बनाने पर SC सख्त, कहा- लोगों को भुखमरी से बचाना एक सरकार का कर्तव्य

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News