Delhi Pollution: वर्क फ्रॉम होम के पक्ष में नहीं केन्द्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट में कहा- कार पुलिंग और गैर-जरूरी ट्रकों पर लगाएंगे रोक

<p style="text-align: justify;"><strong>Centre On Delhi Pollution:</strong> राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण एक बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है. हालांकि, केन्द्र सरकार अपने कर्मचारियों के वर्क फ्रॉम होम के पक्ष में नहीं है. केन्द्र सरकार ने कोर्ट से कहा कि वर्क फ्रॉम होम की बजाय कार पुलिंग, गैर-जरूरी ट्रकों के प्रवेश रोकने जैसे अन्य वैकल्पिक उपाय अपनाएंगे.</p> <p style="text-align: justify;">प्रदूषण पर सुनवाई से पहले, पंजाब ने कोर्ट में कहा कि किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए MSP को प्रति क्विंटल 100 रु बढाना चाहिए, पर केंद्र ऐसा नहीं कर रहा. हरियाणा ने कहा कि वह पराली जलाने पर रोक लगाना चाहता है, कुछ थर्मल पावर प्लांट बंद किए हैं.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News