PM Narendra Modi UP Visit: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए लगातार यूपी दौरे पर हैं. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के बाद अब पीएम मोदी यूपी के महोबा में अर्जुन सहायक परियोजना (अर्जुन बांध) का शुभारंभ करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे.

19 नवंबर को यूपी दौरे के दौरान पीएम मोदी 6,250 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. पानी की कमी की समस्या को कम करने और किसानों को बहुत जरूरी राहत देने के लिए प्रधानमंत्री महोबा में अर्जुन बांध परियोजना का उद्घाटन करेंगे. इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने दी है.

PM Narendra Modi to visit UP and launch multiple development projects worth over Rs 6250 crore on 19th November. PM to inaugurate projects in Mahoba to help alleviate the problem of water shortage and bring much-needed relief to farmers: Prime Minister’s Office (PMO) pic.twitter.com/7Mdh8M60QO
— ANI (@ANI) November 17, 2021

महोबा में परियोजना के उद्घाटन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है. वहीं, आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां बांध का निरीक्षण किया. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए. इस दौरान जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने सीएम योगी को अर्जुन बांध की उपयोगिता के साथ-साथ इसके तकनीकी पहलुओं के बारे में बताया.पीएम मोदी, महोबा में अर्जुन सहायक परियोजना का शुभारंभ करने के बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

अर्जुन सहायक परियोजना के बारे में-

बांधों को आपस में जोड़कर तैयार की गई अर्जुन सहायक परियोजना पर करीब ढाई हजार करोड़ की लागत आई है. इस सिंचाई परियोजना का स्वरूप नदी जोड़ो परियोजना की तरह है. करीब 12 सालों में तैयार हुई इस परियोजना की लागत बढ़कर तीन गुना पहुंच गई. सिंचाई विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बुंदेलखंड के महोबा, हमीरपुर व बांदा जिलों के 168 गांवों के करीब डेढ़ लाख किसानों को परियोजना का सीधा लाभ मिलेगा, जबकि चार लाख लोगों को पेयजल सुविधा का लाभ मिलेगा.

वहीं, पीएम मोदी ने 16 नवंबर को लखनऊ से गाजीपुर को जोड़ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया. अब इस एक्सप्रेस वे पर लोग यात्रा कर सकेंगे. फिलहाल इसे टोल फ्री रखा गया है. पीएम मोदी ने सुल्तानपुर जिले के करवल खीरी में आयोजित एक कार्यक्रम में 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया.

<a title="Rashtrapati Bhavan: सुरक्षा में बड़ी चूक! रात के समय गाड़ी से राष्ट्रपति भवन के गेट को पार कर घुसे 2 लोग, सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा" href="https://www.abplive.com/news/india/rashtrapati-bhavan-security-breach-during-the-night-in-delhi-ann-1999730" target="">Rashtrapati Bhavan: सुरक्षा में बड़ी चूक! रात के समय गाड़ी से राष्ट्रपति भवन के गेट को पार कर घुसे 2 लोग, सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा

<a title="Lakhimpur Violence: हाई कोर्ट के पूर्व जज राकेश जैन करेंगे लखीमपुर हिंसा की जांच की निगरानी, SIT में होंगे महिला समेत 3 IPS" href="https://www.abplive.com/news/india/lakhimpur-violence-supreme-court-reconstitutes-the-special-investigation-team-sit-names-3-senior-ips-officers-1999697" target="">Lakhimpur Violence: हाई कोर्ट के पूर्व जज राकेश जैन करेंगे लखीमपुर हिंसा की जांच की निगरानी, SIT में होंगे महिला समेत 3 IPS

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट