PM Modi UP Visit: उत्तर प्रदेश के झांसी में 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के दौरान लगभग 5:15 बजे ‘राष्ट्र रक्षा सम्पर्ण पर्व’ में रक्षा क्षेत्र की कई पहलों का शुभारंभ करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे. ये कार्यक्रम झांसी में 17-19 नवंबर तक ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित किया जा रहा है.

रक्षा क्षेत्र में आत्मानिर्भर भारत पर जोर देने के लिए प्रधानमंत्री औपचारिक तौर पर स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित उपकरणों को सशस्त्र बलों के सेवा प्रमुखों को सौंपेंगे. इनमें हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा डिजाइन और विकसित लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) वायु सेना प्रमुख को सौंपना शामिल है. थल सेनाध्यक्ष को भारतीय स्टार्टअप की ओर से डिजाइन और विकसित किए गए ड्रोन यानी यूएवी इसे डीआरडीओ ने डिजाइन किया है और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने नौसेना के जहाजों के लिए उन्नत इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट का निर्माण किया, जिसे नौसेनाध्यक्ष को सौंपना है.

400 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास करेंगे PM

लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर में प्रभावी लड़ाकू भूमिकाओं के लिए उन्नत तकनीकों और स्टेल्थ सुविधाओं को शामिल किया गया है. भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से भारतीय यूएवी की तैनाती भी भारतीय ड्रोन उद्योग पारिस्थितिकी तंत्र की बढ़ती परिपवक्ता का प्रमाण है. उन्नत ईडब्ल्यू सूट का उपयोग विभिन्न नौसैनिक जहाजों में किया जाएगा, जिनमें विध्वंसक, युद्धपोत आदि शामिल हैं. प्रधानमंत्री यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के झांसी नोड में 400 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास करेंगे. टैंक रोधी निर्देशित मिसाइलों के लिए प्रणोदन प्रणाली का उत्पादन करने के लिए एक संयंत्र स्थापित करने के लिए भारत डायनेमिक्स लिमिटेड की ओर से इस परियोजना को क्रियान्वित किया जा रहा है.

एनसीसी के पूर्व छात्रों को एनसीसी के साथ फिर से जोड़ने में सक्षम बनाने के लिए एक औपचारिक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री एनसीसी पूर्व छात्र संघ का शुभारंभ करेंगे. एसोसिएशन एनसीसी के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएगी और राष्ट्र निर्माण में सहायता करेगी. यहां प्रधानमंत्री एक पूर्व एनसीसी कैडेट को एसोसिएशन के पहले सदस्य के रूप में नामांकित करेगें.

सिमुलेशन प्रशिक्षण के राष्ट्रीय कार्यक्रम का शुभारंभ

प्रधानमंत्री एनसीसी के तीनों विंगों के लिए सिमुलेशन प्रशिक्षण सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से एनसीसी कैडेटों के लिए सिमुलेशन प्रशिक्षण के राष्ट्रीय कार्यक्रम का शुभारंभ भी करेंगे. इसमें एनसीसी के आर्मी विंग के लिए राइफल फायरिंग सिमुलेटर की स्थापना, एयर विंग के लिए माइक्रोलाइट फ्लाइंग सिमुलेटर और नेवल विंग के लिए रोइंग सिमुलेटर शामिल हैं. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में संवर्धित वास्तविकता संचालित इलेक्ट्रॉनिक कियोस्क राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जो आगंतुकों को बटन के साधारण क्लिक के माध्यम से शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने में सक्षम बनाएगा.

<a title="PM Modi UP Visit: यूपी दौरे पर फिर जाएंगे PM मोदी, 6,250 करोड़ की कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ" href="https://www.abplive.com/news/india/pm-modi-to-visit-up-and-launch-multiple-development-projects-worth-over-rs-6250-crore-on-19th-november-1999796" target="">PM Modi UP Visit: यूपी दौरे पर फिर जाएंगे PM मोदी, 6,250 करोड़ की कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

<a title="Delhi NCR Pollution: दिल्ली की तरह NCR को भी कड़े कदम उठाने की जरुरत, CAQM ने दिए निर्देश" href="https://www.abplive.com/news/india/commission-for-air-quality-management-order-like-delhi-ncr-also-needs-to-take-strict-steps-on-pollution-ann-1999824" target="">Delhi NCR Pollution: दिल्ली की तरह NCR को भी कड़े कदम उठाने की जरुरत, CAQM ने दिए निर्देश

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया