West Bengal News: पश्चिम बंगाल की ममता सरकार और केंद्रीय एजेंसियों के बीच टकराव जारी है. इस बीच आज बंगाल विधानसभा में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दो अधिकारियों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया गया है. नारदा स्टिंग मामले में तृणमूल कांग्रेस के तीन विधायकों को गिरफ्तार करते समय विधानसभा अध्यक्ष को सूचित नहीं करके कथित रूप से उनके आसन की गरिमा कम करने के मामले में यह नोटिस दिया गया है.

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक और मंत्री तापस रॉय ने नोटिस में कहा कि सीबीआई ने नारद मामले में इस साल शुरू में पार्टी के तीन विधायकों फरहाद हकीम, मदन मित्रा और सुब्रत मुखर्जी को गिरफ्तार किया था लेकिन इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी से अनुमति नहीं मांगी गयी थी और ना ही उन्हें सूचित किया गया. प्रवर्तन निदेशालय ने भी तीनों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था.

ममता सरकार के इस फैसले पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव को पश्चिम बंगाल विधानसभा में ध्वनि मत से पारित किया गया है और विशेषाधिकार समिति को भेजा गया है जहां इसका बीजेपी सदस्यों द्वारा कड़ा विरोध होगा. टीएमसी सीबीआई और ईडी से डरती है क्योंकि वे सभी घोटालों में शामिल हैं.

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR प्रदूषण पर सरकार और कोर्ट मौसम के भरोसे, सुनवाई 24 नवंबर के लिए टली

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट