NIA In Nanded: 1,127 किलोग्राम गांजे की सप्लाई के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम नांदेड़ पहुंची

ड्रग्स को लेकर जांच एजेंसियों का शिकंजा लगातार देशभर में कसता जा रहा है. महाराष्ट्र के नांदेड़ में 1,127 किलो ग्राम गांजे की सप्लाई के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम नांदेड़ पहुंची है. सूत्रों ने बताया की नक्सल फंडिंग से जुड़े लिंक्स को लेकर पकड़े गए दोनों आरोपियों से NIA की टीम ने पूछताछ की है. इधर, आंध्र प्रदेश के ड्रग्स सप्लाई को लेकर मुख्य मास्टरमाइंड अनिल टकलू की तलाश में मुंबई एनबीसी की टीम ने धुले के कई ठिकानों पर छापेमारी की है. NCB का मानना है कि इस तरह ड्रग सप्लाई कर ये लोग पैसे इकट्ठा कर अपने मूवमेंट को आगे बढ़ाते हैं.

NCB को शक है की इतनी बड़ी गांजे की खेप का नक्सल कनेक्शन हो सकता है. NCB का यह भी मानना है कि इस तरह ड्रग सप्लाई कर ये लोग पैसे इकट्ठा कर अपने मूवमेंट को आगे बढ़ाते हैं. NCB अब उन जंगलों में भी जाकर आगे की जाँच को बढ़ाएगी ताकि अगर नक्सल इसके पीछे हैं तो उसे रोका जा सके और उस पर आगे की करवाई बढ़ाई जा सके.

क्या होती है मोडस?

NCB सूत्रों ने बताया की वायजैग के एक ढाबे पर इस तरह ड्रग्स सप्लायर जाते हैं, जहां पर वो अपना ट्रक पार्क कर देते हैं, इसके बाद दूसरा शख़्स उस गाड़ी को आगे लेकर जाता है और फिर जंगलों में जाकर उस ट्रक में ड्रग्स भरी जाती है और फिर वो ट्रक लाकर उसी ढाबे पर खड़ी कर दी जाती है और फिर ट्रक को आगे लेकर ज़ाया जाता है.

NCB को एक मुख्य आरोपी की तलाश है जो जलगाँव का रहने वाला है और वो बहुत ही प्रोफेशनल ड्रग्स सप्लायर है. उसी की तलाश में NCB कई जगहों पर छापेमारी कर रही है.

ये भी पढ़ें:

Jammu Kashmir News: आतंकी साज़िश मामले में NIA ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, अब तक 27 पकड़े गए

JMB Terrorist Arrest: NIA को मिली बड़ी कामयाबी, पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना से JMB आतंकी गिरफ्तार

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News