PM Narendra Modi Address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 9 बजे देश को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. पीएम मोदी को आज यूपी के महोबा और झांसी दौरे पर जाना है. उससे पहले वो देश को संबोधित करेंगे. अपने संबोधन में पीएम मोदी कार्तिक पूर्णिमा, तुलसी पूजा, देव दिवाली और गुरू नानक जयंती पर बोल सकते हैं. जानिए इस साल पीएम मोदी ने कितनी बार देश को संबोधित किया है.

पीएमओ ने क्या जानकारी दी है?

पीएमओ ने ट्वीट करके कहा है, ”आज गुरु नानक जी का प्रकाश पर्व है. आज पीएम नरेन्द्र मोदी सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण करने यूपी के महोबा जाएंगे. फिर शाम को वो झांसी में राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व में शामिल होंगे. जाने से पहले वह सुबह 9 बजे राष्ट्र के नाम संदेश देंगे.”

आज गुरु नानक जी का प्रकाश पर्व है।

आज पीएम @narendramodi सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण करने यूपी के महोबा जाएंगे।

फिर शाम को वो झांसी में राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व में सम्मिलित होंगे।

जाने से पहले वो सुबह 9 बजे राष्ट्र के नाम संदेश देंगे।
— PMO India (@PMOIndia) November 19, 2021

2021 में आज चौथी बार संबोधन

20 अप्रैल 2021- दूसरी लहर को लेकर आगाह किया और देशव्यापी लॉकडाउन की संभावनाओं को खारिज किया.

7 जून 2021- पूरे देश को फ्री वैक्सीन देने का एलान

22 अक्टूबर 2021- देश में वैक्सीन की 100 करोड़ डोज़ लगने पर संबोधित किया.

19 नवंबर 2021- आज फिर देश के नाम संबोधन

2020 में 7 बार किया देश को संबोधित-

19 मार्च 2020- जनता कर्फ्यू की अपील

24 मार्च 2020- 21 दिनों के लॉकडाउन का एलान

3 अप्रैल 2020- घर की सभी लाइट बंद करके दिया जलाने की अपील

14 अप्रैल 2020- लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाया गया

12 मई 2020- 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का एलान

30 जून 2020- मुफ्त राशन की योजना का नवंबर तक विस्तार

20 अक्टूबर 2020- ‘जबतक दवाई नहीं, तबतक ढिलाई नहीं’ का मंत्र दिया.

यह भी पढ़ें

Light Combat Helicopter: आज देश को मिलेगा पहला स्वदेश अटैक हेलीकॉप्टर, जमीं से लेकर आसमान तक टारगेट को कर सकता है तबाह | जानें खासियतें

Kartarpur Politics: करतारपुर में दर्शन पर गरमाई राजनीति, सीएम चन्नी पहुंचे, सिद्धू का नहीं आया नंबर, AAP ने की भेदभाव की शिकायत

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट