Farm Laws: तीनों कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने पर कांग्रेस कल यानी शनिवार को देश भर में ‘किसान विजय दिवस’ मनाएगी. कांग्रेस का कहना है कि त्रुटिपूर्ण फैसलों के खिलाफ किसानों की लगातार और उत्साही लड़ाई को ‘किसान विजय दिवस’ के जरिए मान्यता दी जाएगी. पार्टी ने राज्य इकाइयों से किसान विजय रैलियां या किसान विजय सभाएं आयोजित करने को कहा है.

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कृषि कानून के निरस्त करने के फैसले पर कहा कि लगभग 12 महीने के गांधीवादी आंदोलन के बाद आज देश के 62 करोड़ अन्नदाताओं-किसानों-खेत मजदूरों के संघर्ष व इच्छाशक्ति की जीत हुई. आज उन 700 से ज्यादा किसान परिवारों की कुर्बानी रंग लाई, जिनके परिवारजनों ने न्याय के इस संघर्ष में अपनी जान न्योछावर की. आज सत्य, न्याय और अहिंसा की जीत हुई.

Repeal of 3 farm laws: Congress to observe ‘Kisan Vijay Diwas’ across the country tomorrow "in recognition of consistent & spirited fight of the farmers against the flawed decisions"; asks state units to organise Kisan Vijay Rallies/Kisan Vijay Sabhas pic.twitter.com/oqTC9KgFPa
— ANI (@ANI) November 19, 2021

कृषि कानून वापस लिए जाने के फैसले आने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए एक वीडियो ट्वीट किया. साथ ही उन्होंने लिखा है, "जीत उनकी भी है जो लौट के घर न आए…हार उनकी ही है जो अन्नदाताओं की जान बचा ना पाए…#FarmLawsRepealed"

जीत उनकी भी है
जो लौट के घर ना आए…

हार उनकी ही है
जो अन्नदाताओं की जान बचा ना पाए…#FarmLawsRepealed pic.twitter.com/Lzl61AHngR
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 19, 2021

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एलान करते हुए कहा कि तीनों कृषि कानूनों को सरकार वापस लेगी और एमएसपी से जुड़े मुद्दों पर विचार करने के लिए समिति बनाएगी. पीएम ने ये घोषणा करते हुए कहा, ”इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र में, हम इन तीनों कृषि कानूनों को रिपील (निरस्त) करने की संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा कर देंगे."

पीएम ने कहा, ”मैं देशवासियों से माफी मांगते हुए सच्‍चे मन से और पवित्र हृदय से कहना चाहता हूं कि शायद हमारी तपस्‍या में ही कोई कमी रही होगी, जिसके कारण दिए के प्रकाश जैसा सत्‍य खुद किसान भाइयों को हम समझा नहीं पाए.”

<a title="Farm Laws Withdrawn: यूपी-पजांब के चुनावों की वजह से वापस हुए कृषि कानून? यहां जानिए पूरी कहानी" href="https://www.abplive.com/news/india/farm-laws-withdrawn-why-are-farm-laws-withdrawn-know-the-full-story-here-ann-2001152" target="">Farm Laws Withdrawn: यूपी-पजांब के चुनावों की वजह से वापस हुए कृषि कानून? यहां जानिए पूरी कहानी

<a title="Akali Dal on Farm Laws: कृषि कानूनों पर NDA का साथ छोड़ने वाली SAD क्या पंजाब चुनाव में आएगी BJP के साथ? जानें पार्टी का जवाब" href="https://www.abplive.com/news/india/will-shiromani-akali-dal-come-back-with-bjp-after-agriculture-laws-repeal-announced-by-pm-modi-2001128" target="">Akali Dal on Farm Laws: कृषि कानूनों पर NDA का साथ छोड़ने वाली SAD क्या पंजाब चुनाव में आएगी BJP के साथ? जानें पार्टी का जवाब

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट