Flash Floods in Kadapa: आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के कडप्पा जिले (Kadapa) में अचानक आई बाढ़ (Flood) के कारण 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लापता हैं. यहां के राजमपेटा में अन्नामय्या बांध ढह गया और चेयेरु और पेंचा नदियां (Pencha) उफाम पर हैं. कडप्पा में राजमपेटा के पड़ोसी इलाके बाढ़ के पानी से भरे हुए हैं. कडप्पा-तिरुपति राजमार्ग कटा हुआ है.

राज्य की तीन परिवहन बसें बाढ़ के पानी में डूब गईं. ये बसें बाढ़ के पानी में फंसे स्थानीय लोगों को लेकर जा रही थीं. नंदुलुरु में एक और घटना में, एक और बस बाढ़ के पानी में डूब गई. अब तक 11 शवों का बरामद किया गया है. 50 से ज्यादा लापता लोगों को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये लोग बस में ही सवार थे. पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लोगों को ढूंढने के लिए ऑपरेशन चला रही है.

उफान पर हैं नदियां

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण हुई भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं और इससे चित्तूर और कडप्पा में कई वर्षों की सबसे भयानक बाढ़ आई है. मुख्यमंत्री वाय एस जगन मोहन रेड्डी ने बारिश से प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की और उन्हें राहत एवं बचाव उपाय करने का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें- PM Modi Jhansi Visit: एयरफोर्स को लड़ाकू हेलिकॉप्टर, आर्मी को ड्रोन, झांसी में पीएम मोदी ने दीं ये सौगातें

Navjot Singh Siddhu की ही चली, चरणजीत चन्नी सरकार ने डीएस पटवालिया को बनाया पंजाब का नया एडवोकेट जनरल

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया