Andhra Pradesh Rains: भारी बारिश के कारण गिरी इमारत, तीन बच्चों समेत चार की मौत

<p><strong>Andhra Pradesh Building Collapsed: </strong>आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है. बेमौसम बारिश के कारण प्रदेश के कई जिलों में तबाही मची हुई है. भारी बारिश के कारण अनंतपुर जिले के कादिरी कस्बे में एक पुरानी 3 मंजिला इमारत गिर गई. इस इमारत के गिरने से 3 बच्चों और एक वृद्ध महिला समेत चार की मौत हो गई. मकान गिरने की घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. इमारत के मलवे में अभी चार लोगों के फंसे होने की आशंका है. इस बात की जानकारी अंचल निरीक्षक सत्यबाबू ने दी.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News