Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एक आतंकी ढेर, अन्य के फंसे होने की आशंका, ऑपरेशन जारी

<p style="text-align: justify;"><strong>Kulgam Encounter News:</strong> जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है. जवानों और आतंकियों के बीच हुए मुठभेड़ में यह आतंकी मारा गया है. मारे गए आतंकी कि अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. जानकारी मिल रही है कि इस इलाके में अन्य आतंकी भी फंसे हुए हैं. भारी संख्या में जवानों ने मिलकर इलाके की घेराबंदी कर दी है. आतंकी इलाके से निकल कर भाग न जाएं इसके लिए जवानों ने सभी रास्तों को बंद कर दिया है. जवानों की कोशिश है कि जल्द से जल्द जिंदा या मुर्दा किसी भी हालत में छिपे हुए आतंकियों को इलाके से बाहर निकाला जाए. इससे पहले जवानों ने बुधवार के दिन बड़ी सफलता हासिल की थी. जवानों ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों में पांच आतंकियों को मार गिराया था.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News