Single Use Plastic: ब्रिटेन में सार्वजनिक परामर्श के तहत Single Use वाली थालियों, छूरी-कांटों पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है. पर्यावरण, खाद्य और ग्रामीण मामलों के विभाग (DEFRA) ने कहा है कि प्लास्टिक की थाली, छुरी-कांटा, एक्सट्रूडेड पॉलीस्टायर्न कप और खाद्य तथा पेय कंटेनर सहित प्लास्टिक कचरे को खत्म करने के लिए ब्रिटेन की सरकार चरणबद्ध तरीके से एक योजना लागू कर सकती है. देश में अगले 12 हफ्तों तक Public Consultation लेने के प्रस्तावों के तहत प्लास्टिक की थालियों और छुरी-कांटों का इस्तेमाल करने वाले व्यवसायों और उपभोक्ताओं को इसके बजाए अधिक स्थायी विकल्पों को अपनाने की आवश्यकता होगी.

ब्रिटेन के पर्यावरण मंत्री जॉर्ज यूस्टिस ने कहा, “प्लास्टिक हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है और वन्यजीवों को नष्ट करता है. इस सरकार ने अनावश्यक, बेकार प्लास्टिक के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है, जिसके तहत प्लास्टिक के स्ट्रॉ, स्टिरर और कॉटन बड्स की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगा दिया है, जबकि हमारे कैरियर बैग चार्ज ने प्रमुख सुपरमार्केट्स में प्लास्टिक के इन उत्पादों की खपत में 95% की कटौती की है." उन्होंने आगे कहा, "अब कटलरी और बैलून स्टिक पर प्रतिबंध लगाने की योजना है जहां लकड़ी जैसी वैकल्पिक सामग्री का उपयोग किया जा सकता है."

मिली जानकारी के अनुसार ब्रिटेन का पर्यावरण विभाग अन्य प्रदूषणकारी उत्पादों जैसे कि गीले पोंछे, तंबाकू फिल्टर और पाउच जैसी चीजों को सीमित करने के प्रभावी उपायों की दिशा में काम करेंगे. इसके अलावा पर्यावरण एक्ट का उपयोग करते हुए “throwaway culture” को खत्म करने की दिशा में भी काम किया जाएगा. इसमें Single Use Plastic को खत्म करने के लिए उस पर अतिरिक्त चार्ज लगाए जा सकते हैं.

Communist Party Of China: आखिर क्या है चीन में जाने-माने लोगों के लापता हो जाने की वजह?

Joe Biden और Xi Jinping की virtual meeting शुरू, LAC विवाद और Taiwan पर इसका क्या होगा असर

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया