Rajsthan Cabinet Reshuffle Live: गहलोत मंत्रिमंडल का शपथग्रहण समारोह कुछ देर में, जानें किन्हें मिल रहा है मंत्री का पद

Rajsthan Cabinet Reshuffle: राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के सभी मंत्रियों ने शनिवार को सीएम को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, जिसके बाद आज 15 नेता मंत्रिपद की शपथ ले रहे हैं. इनमें से 11 कैबिनेट मंत्री बन रहे हैं, जबकि 4 राज्य मंत्री. इस नए मंत्रिमंडल में सचिन पायलट खेमे के चार विधायकों को भी जगह दी गई है.

कैबिनेट में शामिल हुए 4 दलित मंत्री

वहीं शपथ ग्रहण के पहले कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बताया कि नई कैबिनेट में इस बार 4 दलित मंत्रियों को भी शामिल किया गया है. हमारी पार्टी चाहती है कि दलित, उपेक्षित, पिछड़े लोगों का प्रतिनिधित्व हर जगह होना चाहिए. और पिछले काफी वक्त से हमारी सरकार में दलितों का प्रतिनिधित्व नहीं था जिसकी अब भरपाई कर दी गई है. दलितों के साथ ही आदिवासियों का भी प्रतिनिधित्व बढ़ाया गया है. इस मंत्रिमंडल में एक मुस्लिम मंत्री को भी शामिल किया गया है.

सीएम अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच काफी वक्त से तनातनी चली रही थी. इसी बीच कांग्रेस आलाकमान ने मंत्रिमंडल के पुनर्गठन को मंजूरी दी और फार्मूला भी तय कर दिया गया. इस पुनर्गठन के बाद शनिवार को सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था. आज शाम चार बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा. जिसमें राज्यपाल कलराज मिश्र 15 मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे.

पायलट ने कहा, ‘‘जो कुछ कमियां थी, उन्हें दूर किया गया है और जिस दिशा में हम चल रहे थे, इसके जरिए उसे गति देने का काम किया गया है.’’ उन्होंने नए मंत्रिमंडल में चार दलित विधायकों को शामिल किए जाने पर खुशी जताते हुए कहा, ‘‘यह अपने आप में बहुत बड़ा संकेत है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रदेश की सरकार और हमारी पार्टी चाहती है कि जो दलित हैं, उपेक्षित हैं, गरीब हैं, पिछड़े हैं, उनका प्रतिनिधित्व हर जगह होना चाहिए.’’

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News