Delhi Crime News: नाबालिग लड़की से रेप के मामले में सिविल डिफेंस का कर्मचारी गिरफ्तार, लिफ्ट देने का झांसा देकर किया था अपहरण

Delhi Rape Case: दिल्ली पुलिस ने बिंदापुर थाना इलाके में एक 15 साल की नाबालिग लड़की के अपहरण और फिर उसके साथ हुए रेप के मामले को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम अभिषेक कुमार है जो दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में रहता है. गिरफ्तार आरोपी सिविल डिफेंस का कर्मचारी है. इस मामले में 17 नवंबर को नाबालिग लड़की के गायब होने की सूचना पुलिस को मिली थी. पुलिस जांच कर ही रही थी तभी पीड़िता घर वापस लौट आई. जिसके बाद नाबालिग लड़की ने अपने साथ हुई आप बीती पुलिस और परिवार को बताई.

लिफ्ट देने का झांसा देकर किया नाबालिग का अपहरण

नाबालिग लड़की से रेप के मामले में 72 घंटे में करीब 150 सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि जब वह बिंदापुर के मटियाला रोड के पास से गुजर रही थी तभी एक बाइक सवार ने उसे घर तक लिफ्ट देने का झांसा दिया और फिर वह उसे पास के ही एक कोचिंग सेंटर ले गया. जहां उस शख्स ने उसे मोबाइल में अपनी पुलिस की वर्दी पहने कुछ तस्वीरें दिखाई और खुद को पुलिसकर्मी बताया और फिर कोचिंग सेंटर में नौकरी लगवाने का झांसा दिया. पीड़िता ने पुलिस बताया कि अपने विश्वास में लेने के बाद आरोपी उसे पास के एक पार्क में ले गया और फिर उसके साथ बलात्कार किया.

150 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस

दिल्ली पुलिस के मुताबिक मामला बेहद संवेदनशील था और लड़की को आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. पुलिस ने आसपास लगे करीब 150 सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक की. जिसमें एक फुटेज में आरोपी पीड़िता को ले जाता हुआ नजर आया. जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे में नज़र आ रहे बाइक के नंबर की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची.

Uttarakhand News: साल 2018 में शहीद हुए सैनिक की पत्नी ज्योति नैनवाल बनीं सेना में लेफ्टिनेंट

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने टिल्लू गैंग के सदस्यों को किया गिरफ्तार, 1 करोड़ न देने पर बिज़नेसमैन को 100 गोलियां मारने की दी थी धमकी

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News