Nawab Malik Attacks Sameer Wankhede: महाराष्ट्र के मंत्री और NCP नेता नवाब मलिक कोई दिन ऐसा नहीं छोड़ते जब वह NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर प्रहार न करते हों. अब उन्होंने रविवार को देर रात एक तस्वीर ट्वीट की. तस्वीर में समीर वानखेड़े एक मौलाना के साथ दिख रहे हैं और किसी दस्तावेज पर दस्तखत कर रहे हैं.

नवाब मलिक ने इस फोटो को ट्वीट करते हुए लिखा, "कबूल है, कबूल है, कबूल है…यह क्या किया तुने समीर दाऊद वानखेड़े?" नवाब मलिक द्वारा दिए गए फोटो के कैप्शन से साफ है कि वह इस फोटो को समीर वानखेड़े के निकाह की तस्वीर बता रहे हैं. इसीलिए, उन्होंने इसमें "कबूल है, कबूल है, कबूल है" लिखा है.

कबूल है, कबूल है, कबूल है…
यह क्या किया तुने Sameer Dawood Wankhede ? pic.twitter.com/VaVMZbrNo0
— Nawab Malik نواب ملک नवाब मलिक (@nawabmalikncp) November 21, 2021

मलिक ने वानखेड़े पर लगाया था धर्म छिपाने का आरोप
गौरतलब है कि नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर अपना ‘‘वास्तविक धर्म- इस्लाम’’ छिपाने और फर्जी जाति प्रमाण पत्र के जरिए केंद्र सरकार की नौकरी हासिल करने का आरोप लगाया था. मलिक ने कहा था समीर वानखेड़े जन्म से मुस्लिम हैं लेकिन आरक्षित श्रेणी के तहत नौकरी पाने के लिए जाति प्रमाण पत्र में फर्जीवाड़ा किया है. हालांकि, वानखेड़े आरोपों से इनकार करते रहे हैं.

बता दें कि 3 अक्टूबर को NCB ने मंबई में एक क्रूज पार्टी में रेड कर आर्यन खान सहित कई अन्यों को गिरफ्तार किया था. फिलहाल, आर्यन खान जमानत पर जेल से बाहर हैं. इस मामले के बाद से नवाब मलिक लगातार समीर वानखेड़े पर हमलावर हैं. मलिक ने वानखेड़े पर बॉलीवुड के लोगों को फंसाकर फिरौती लेने का आरोप लगाया था.

"आर्यन खान केस अपहरण और फिरौती का मामला था"
आर्यन खान केस में भी नवाब मलिक ने कहा है कि यह अपहरण और फिरौती का मामला था. नवाब मलिक ने एक ट्वीट में कहा कि "हाईकोर्ट के आदेश से साबित होता है कि आर्यन खान मामला किडनैपिंग और फिरौती का मामला था. यह पूर्व नियोजित था लेकिन सार्वजनिक डोमेन में जारी एक सेल्फी ने योजना को विफल कर दिया. फर्जीवाड़ा अब बेनकाब हो गया है."

High Court order proves that the #AryanKhan case was a case of Kidnapping and Ransom.
It was pre planned but a selfie released in public domain failed the plan.
The Farjiwada now stands exposed pic.twitter.com/RR2GPIicbB
— Nawab Malik نواب ملک नवाब मलिक (@nawabmalikncp) November 20, 2021

इसके साथ ही, उन्होंने हाई कोर्ट के आदेश के कुछ प्वाइंटर्स भी ट्वीट किए. उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘हाईकोर्ट ने कहा, आरोपी के खिलाफ कोई आपराधिक सबूत नहीं मिला. व्हाट्सऐप चैट से जुड़ा कोई सबूत नहीं है. आर्यन के पास से कोई आपत्तिजनक पदार्थ नहीं मिला. अरबाज और मुनमुन के पास से कम मात्रा में ड्रग्स मिला. मुनमुन का आर्यन और अरबाज से पहला कोई कनेक्शन नहीं है.’ मलिक ने ट्वीट में लिखा, ‘हाईकोर्ट ने कहा कि आर्यन खान की चैट देखने पर पता चला कि कोई साजिश नहीं की गई. कोई ऐसा सबूत नहीं है जो कहे कि अपराध के लिए साजिश हुई है.'

यह भी पढ़ें-
Aryan Khan Bail Order: बॉम्बे HC ने कहा- आर्यन के पास ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे आपराधिक साज़िश साबित हो
आर्यन खान को कसूरवार बताने वाली एनसीबी क्या ख़ुद अपने ही बुने जाल में फंस रही है?

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट