President Ram Nath Kovind Awarded Abhinandan Varthaman: बालाकोट एयर स्ट्राइक के हीरो रहे अभिनंदन वर्धमान को आज राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की ओर से एक अलंकरण समारोह में वीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा. अभिनंदन वर्धमान ने 27 फरवरी, 2019 को एक पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को हवाई युद्ध में मार गिराया था. इससे पहले भारतीय वायु सेना ने उन्हें प्रमोट करके ग्रुप कैप्टन का रैंक दिया है. यह पद भारतीय सेना में कर्नल रैंक के बराबर का होता है. आपको बताते चलें कि अभिनंदन को पाकिस्तानी लड़ाकू विमान F-16 को मार गिराने के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित का एलान पहले ही किया जा चुका था.

दरअसल, पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी कैंपों पर एयर स्ट्राइक की गई थी, जिसके बाद बढ़े तनाव के कारण पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने भारतीय सीमा में प्नवेश करने की कोशिश की थी. भारत ने पाकिस्तान की ओर से किए गए इस हिमाकत का करारा जवाब दिया था.

बता दें कि भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तान के F-16 विमान को गिरा दिया था लेकिन उनका विमान भी क्षतिग्रस्त हो गया था और इजेक्ट करने के बाद वह पीओके में पहुंच गए थे. जिसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. बाद में भारत के दबाव में आकर पाकिस्तान ने उन्हें सकुशल भारत को वापस सौंप दिया था.

धरती पर गिरने के बाद विंग कमांडर को पता नहीं चला कि वे कहां हैं लेकिन जैसे ही उन्हें ये आभास हुआ कि वे पाकिस्तान में हैं तो उन्होंने अपने पास मौजूद दस्तावेज तालाब में फेंक दिए थे. बाकी बचे दस्तावेजों को चबाकर निगल गए थे. ऐसा उन्होंने ऐसा इसलिए किया जिससे की देश के बारे में अहम जानकारी दुश्मनों को हाथ न लगे.

Inspirational Story: 23 लाख लोगों के लिए उम्मीद की किरण बने दिल्ली के दो भाई, जरूरतमंदों की ऐसे कर रहे मदद

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया