Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन के बाद अब एक और रेलवे स्टेशन का नाम बदला जाएगा. सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एलान किया है कि इंदौर के पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर टंट्या मामा रेलवे स्टेशन किया जाएगा.

शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, "जनजातीय गौरव, मामा टंट्या भील का बलिदान दिवस 4 दिसंबर को है. इंदौर में 53 करोड़ की लागत से बन रहे बस स्टैंड और पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम टंट्या मामा के नाम पर रखा जायेगा"

जनजातीय गौरव, मामा टंट्या भील का बलिदान दिवस 4 दिसंबर को है।

इंदौर में 53 करोड़ की लागत से बन रहे बस स्टैंड और पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम टंट्या मामा के नाम पर रखा जायेगा :मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj #जनजातीय_गौरव_सप्ताह #JanjatiyaGaurav pic.twitter.com/qhwEugAAqn
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) November 22, 2021

सीएम शिवराज ने जनजातीय गौरव सप्ताह के समापन समोरोह में कहा, "रानी कमलापति के राज्य को दोस्त मोहम्मद खान ने छल से जीता. जल समाधि लेकर उन्होंने प्राण त्याग दिये, लेकिन अधीनता स्वीकार नहीं की. उनके नाम पर प्रधानमंत्री जी ने हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति कर जनजातीय समाज को सम्मान दिया है."

शिवराज सिंह ने कहा कि मैं धन्य हूं कि 52 गढ़ों के राज गोंडवाना में आपको प्रणाम कर रहा हूं. हमारे गोंडवाना के राजाओं ने प्रजा की सेवा की और आज से सैकड़ों साल पहले ही जल प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य कर दुनिया को राह दिखाने का काम किया. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने जनजातीय नायकों का सम्मान नहीं किया, गलत इतिहास पढ़ाया. भगवान बिरसा मुंडा, टंट्या मामा, शंकर शाह, रघुनाथ शाह, रानी लक्ष्मीबाई जैसे नायकों के अनदेखा किया गया. हम इनके गौरव और योगदान को सम्मान देंगे.

Mamata Banerjee Delhi Visit: 24 नवंबर को पीएम मोदी से मिलेंगी ममता बनर्जी, त्रिपुरा हिंसा समेत कई मामलों पर करेंगी बातचीत

Punjab Election 2022: सीएम केजरीवाल का एलान, पंजाब में हर महिला को देंगे एक हजार रुपये प्रति माह

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया