DU News: दिल्ली विश्वविद्यालय देश के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है. विश्वविद्यालय पर बढ़ते दबाव और सीमित सीटों को लेकर जंग जैसी स्थिति हर वर्ष कट ऑफ जारी होने पर देखी जाती है. छात्रों की पुरजोर कोशिश डीयू के कॉलेजों में दाखिला लेने की होती है. आने वाले सालों ज्यादा से ज्यादा छात्र यहां एडमिशन ले सकेंगे क्योंकि डीयू ने जल्द दो नए कॉलेज शुरू करने की योजना बनाई है. इन कॉलेजों के नाम को लेकर भी अब चर्चा शुरू हो गई है. इन केंद्रों और कॉलेजों का नाम सुषमा स्वराज, स्वामी विवेकानंद,विनायक दामोदर सावरकर ,सरदार पटेल , दलित नेता ज्योतिबा बाई फुले या अरुण जेटली के नाम पर रखा जा सकता है. हालांकि अभी किसी नाम पर भी अंतिम मुहर नही लगी है.

एकेडमिक काउंसिल ने बुधवार को हुई बैठक में नए संस्थानों को मंजूरी दी है. नजफगढ़ और फतेरपुर बेरी में केंद्र बनाने के लिए विश्वविद्यालय को जमीन आवंटित की गई है. बैठक के एजेंडा के मुताबिक इन केंद्रों और कॉलेजों का नाम सुषमा स्वराज, स्वामी विवेकानंद,विनायक दामोदर सावरकर ,सरदार पटेल , दलित नेता ज्योतिबा बाई फुले या जेटली के नाम पर रखा जा सकता है. ये केंद्र इन क्षेत्रों में विश्वविद्यालय के छात्रों को प्रवेश और परीक्षा संबंधी सुविधाएं देने के लिए बनाए जाएंगे.

चार साल के अंडरग्रैजुएट कोर्स और NEP को लेकर भी ढांचा पारित

साथ ही सोमवार को हुई बैठक में एकेडमिक मामलों की स्थायी समिति ने 2022 से चार साल का अंडरग्रैजुएट कोर्स और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) को लेकर भी ढांचा पारित किया. इस समिति में 42 सदस्य मौजूद थे जिनमे से तीन ने NEP के कार्यान्वयन को लेकर असहमति जताई. वहीं महरौली के पास मौजूद भाटी कलां गांव में तैयार होने जा रहे डीयू के कॉलेज का नाम दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज पर रखने का विचार भी जारी है. इसके लिए 40 बीघा जमीन दिल्ली सरकार द्वारा दी गई है और मंजूरी जिला प्रशासन ने दी है. प्रस्तावित कॉलेज के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल का समर्थन भी प्राप्त हो चुका है.

कॉलेज के विशाल कैम्पस में कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए आवासीय सुविधा, छात्रों के लिए छात्रावास की सुविधा और एक खेल परिसर होगा. साथ ही प्रस्तावित कॉलेज से बड़े पैमाने पर दिल्ली और गुड़गांव की ग्रामीण आबादी को अच्छी शिक्षा की सुविधा मिलेगी. साथ ही डीयू द्वारा नजफगढ़ और दक्षिणी दिल्ली में दो सुविधा केंद्र खोलने की तैयारी भी की जा रही है.

यह भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में घमासान: आलाकमान ने सीएम बघेल से ढाई-ढाई साल वाला फॉर्मूला मानने को कहा- सूत्र

Weather Updates: सोमवार से दिल्ली में खराब रहेगा मौसम, केरल में भारी बारिश की आशंका

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया