Congress On GST: देश में महंगाई को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार को घेरते नजर आ रही है. कांग्रेस ने एक बार फिर महंगाई को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कपड़े और जूते पर जीएसटी बढ़ाने के खिलाफ पीएम मोदी पर तंज कसा है. रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि देश की जनता पर महंगाई का तड़का लगा है.

जीएसटी को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला

केंद्र सरकार ने कपड़ा और जूते जैसे तैयार माल पर गुड एंड सर्विस टैक्स यानी जीएसटी को 5 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया है जिसके बाद कांग्रेस सरकार पर हमलावार है. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ”मोदी सरकार की “जनता की जेब काटो स्कीम” की अगली किश्त जारी हुई, लगाया देश की जनता पर “महंगाई का तड़का”,कपड़े व जूते पर GST 5% से बढ़ा किया 12%, भाजपा रोज़ इतने बेरहम फ़ैसले थौप क्या साबित करना चाहती है?”

मोदी सरकार की “जनता की जेब काटो स्कीम” की अगली किश्त जारी हुई -ः

लगाया देश की जनता पर “महंगाई का तड़का”,
कपड़े व जूते पर GST 5% से बढ़ा किया 12%।

भाजपा रोज़ इतने बेरहम फ़ैसले थौप क्या साबित करना चाहती है?https://t.co/vgCMs31lSC
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) November 23, 2021

जूते और कपड़े पर अब 12 फीसदी GST

बता दें कि केंद्र सरकार ने कपड़ा और जूते (clothes and shoes) जैसे तैयार माल पर जीएसटी (Good and Service Tax) को 5 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी तक कर दिया है. टैक्‍स स्‍लैब में ये नया बदलाव 1 जनवरी, 2022 से लागू हो जाएगा. सेंट्रल बोर्ड ऑफ इन डायरेक्ट टैक्स (CBIT) ने अधिसूचना जारी कर इस बारे में जानकारी दी है. अब किसी भी कीमत के फैब्रिक पर 12 फीसदी की दर से ही जीएसटी लगेगा.

इससे पहले एक हजार रुपये तक की कीमत के कपड़े पर 5 फीसदी की दर से जीएसटी लगता था, लेकिन अब सभी पर 12 फीसदी की दर से ही जीएसटी लगाया जाएगा. इसके अलावा धागों पर भी 12 फीसदी की दर से ही जीएसटी की योजना है. इसके अलावा सिंथेटिक धागे, थान, कंबल, टेंट, टेबल क्लॉथ, रग्स, तौलिया, नैपकिन, रूमाल, कालीन, गलीचा, लोई सभी पर 12 फीसदी की दर ही लागू होगी. वहीं, फुटवेयर पर जीएसटी की दर को बढ़ा दिया गया है.

BJP on Manish Tewari: 26/11 हमलों पर मनीष तिवारी के बयान पर बीजेपी का हमला, कहा- निठल्ली और निकम्मी थी कांग्रेस सरकार

Arvind Kejriwal in Punjab: अमृतसर में केजरीवाल ने शिक्षकों को दी 8 गारंटी, जानिए क्या-क्या वादे किए हैं

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया