Nitish Kumar: बिहार में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में आज 15 साल पूरे हो गए हैं. इसको लेकर JDU जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी. JDU बेमिसाल 15 साल के तर्ज पर सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने पेश किया जाएगा.

वहीं, 15 साल पूरे होने पर आज JDU की ओर से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. पटना सहित 40 स्थानों पर पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेताओं जिम्मेदारी दी है. वो 15 साल के रिपोर्ट कार्ड को हर प्लेटफार्म पर देंगे. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को पटना की जिम्मेवारी दी गई है.

बड़े स्तर पर होगा कार्यक्रम

वही, शिक्षा मंत्री विजय चौधरी को नालंदा, संजय झा को सुपौल, श्रवण कुमार को समस्तीपुर की जिम्मेदारी दी गई है. बाकि के सांसद और पूर्व मंत्रियों को भी अगल-अलग जिलों में लगाया गया है. जेडीयू के तरफ से पहली बार इतने बड़े स्तर पर कार्यक्रम किया जा रहा है. जिसमें पार्टी अपनी ताकत भी दिखाएगी और नीतीश कुमार के विकास कार्यों के बहाने क्रेडिट भी लेगी.

पार्टी 2024 और 2025 की तैयारी कर रही

विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद अभी हाल में हुए उपचुनाव में पार्टी को मिली जीत से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हैं. पार्टी 2024 और 2025 की तैयारी कर रही है. कई तरह के बदलाव हो रहे हैं और इस कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी एकजुटता दिखाने की कोशिश भी करेगी. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद ललन सिंह के नेतृत्व में पार्टी का यह पहला बड़ा कार्यक्रम हो रहा है और इसे सफल बनाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत लगा दी है.

यह भी पढ़ें.

सस्ता होगा पेट्रेल डीजल! भारत सरकार अपने स्ट्रैटजिक रिजर्व से 5 मिलियन बैरल कच्चा तेल बाजार में उतारेगी

Mulayam Singh Speech: मुलायम सिंह यादव ने बीजेपी की सरकार पर बोला हमला- देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट