Kolkata Fire: कोलाकाता के उल्टाडांगा इलाके में लगी आग, मौके दमकल की 12 गाड़ियां मौजूद

<p style="text-align: justify;"><strong>Fire In Kolkata:</strong> कोलकाता के उल्टाडांगा इलाके में भीषण आग लग गई. यह आग वहां एक गोदाम में लगी. आग को बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां पहुंच चुकी है. बचाव कर्मी आग पर काबू पाने के लिए हर संभव कोशिश में जुटे हुए हैं लेकिन अभी तक इस पर काबू नहीं पाया जा सका है. घटना स्थल के आसपास से लोगों को हटा लिया गया है. आग लगने के कारण आसमान में धुएं का गुब्बार भर गया है. बचावकर्मी इस कोशिश में जुटे हुए हैं कि आग फैल न पाए और जल्द से जल्द इस पर काबू पा लिया जाए.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News