Noida International Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गौतम बुद्ध नगर के जेवर में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का आधारशिला रखेंगे. जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर 1 बजे ये कार्यक्रम होना है. वहीं, इसी के साथ उत्तर प्रदेश 5 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला पहला राज्य बन जाएगा.

आधारशिला कार्यक्रम के लिए पूरी तैयारियां हो चुकी है. पूरे कार्यक्रम स्थल को एसपीजी ने अपने हैंडओवर में ले लिया है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. साथ ही भव्य तरीके से मंच को सजाया गया है. मंच को सजाने में 20 क्विंटल फूलों की लड़ियां लगाई जा रही हैं ताकि मंच को भव्य और खूबसूरत बनाया जा सके.

जगह जगह किए गए हैं सुरक्षा के इंतजाम

वीवीआईपी और पार्टी के नेताओं के बैठने के लिए खास व्यवस्था की गई है, ताकि उनको कार्यक्रम के दौरान कोई दिक्कत ना हो. साथ ही आम जनता के लिए भी बेहतर तैयारी की गई है. हर जिले के लिए अलग से ब्लॉक बनाया गया है, ताकि उन ब्लॉक में उन जिले के लोग बैठ सकें. सुरक्षा के लिहाज से पूरे जनसभा स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. आम जनता को जनसभा में आने के लिए 20 द्वार तैयार किए गए हैं. ताकि जनसभा में आने वाले लोगों को कोई दिक्कत ना हो. गाड़ियों की पार्किंग के लिए 10 पार्किंग स्थल तैयार किए गए हैं, जिसमें मीडिया पार्किंग स्थल से लेकर के वीवीआईपी पार्किंग स्थल शामिल है.

दिल्ली-एनसीआर में दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

बता दें, दिल्ली-एनसीआर में जेवर एयरपोर्ट दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा. माना यह भी जा रहा है कि इस एयरपोर्ट के बनने से इंदरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दबाव काफी कम हो जाएगा. एयरपोर्ट के पहले चरण को पूरे होने की उम्मीद साल 2024 तक की है. पहले चरण में 10,050 करोड़ रुपये की लागत लगाई जा रही है. वहीं, बताया जा रहा है कि पहले चरण के पूरे होने पर एयरपोर्ट की सालाना क्षमता 1.2 करोड़ यात्रियों की हो सकती है.

एशिया का होगा सबसे बड़ा एयरपोर्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दावा है कि ये जेवर एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा. इसकी खासियत की बात करें तो एयरपोर्ट पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त होगा.

यह भी पढ़ें.

Pakistan PM on Economy : प्रधानमंत्री इमरान खान ने माना पाकिस्तान हुआ कंगाल, बोले- देश चलाने के लिए नहीं बचे पैसे

PM Garib Kalyan Anna Yojana: पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की मियाद बढ़ी, अगले साल मार्च तक मिलता रहेगा मुफ्त राशन

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट