Amit Malviya on Rahul Gandhi: मेघालय में कांग्रेस को बड़ा तगड़ा झटका लगा है. दरअसल, यहां कांग्रेस के 17 विधायक थे, जिनमें से 12 विधायकों ने पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है. इनमें कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा भी शामिल हैं. मुकुल संगमा सहित कांग्रेस के कुल 12 विधायक बुधवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए.

अमित मालवीय ने ली राहुल गांधी की चुटकी
मेघालय में हुए इस घटनाक्रम पर BJP नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर राहुल गांधी को निशाने पर लेटे हुए उनकी चुटकी ली. अमित मालवीय ने ट्वीट में लिखा कि इसके लिए राहुल गांधी को दोष देना सही नहीं है, उन्होंने किसी से पार्टी छोड़कर जाने के लिए नहीं कहा था. यह तो ऐसा करने वाले विधायकों का खुद का निर्णय था, उन्होंने जाने का फैसला लिया.

अमित मालवीय का ट्वीट
अमित मालवीय ने ट्वीट में लिखा, "मेघालय में दलबदल के लिए राहुल गांधी को दोष देना अनुचित है. उन्होंने (राहुल गांधी) जाने के लिए नहीं कहा. उन्होंने (टीएससी ज्वाइन करने वाले कांग्रेस विधायक) बस जाने का फैसला किया. और, कन्फ्यूजन किस बारे में है? अगला विधानसभा चुनाव 2023 में है. 12 विधायक विपक्ष में बैठेंगे. राहुल गांधी अभी युवा है…"

It is unfair to blame Rahul Gandhi for the defection in Meghalaya. He didn’t ask them to go. They just decided to leave.

And what is the hullabaloo about?

The next assembly election is in 2023. The 12 legislators continue to sit in opposition.

Rahul still has age on his side…
— Amit Malviya (@amitmalviya) November 24, 2021

राजनीतिक विस्तार पर टीएमसी का ध्यान
बता दें कि टीएससी अब अपने राजनीतिक विस्तार पर काफी ध्यान दे रही है, वह पश्चिम बंगाल से निकालकर आसपास के राज्यों में अपना विस्तार कर रही है. मेघालय में 2023 में विधानसभा के चुनाव होने हैं, उससे पहले अभी से ही टीएमसी खुद को राज्य में मजबूत करने में जुटी हुई है. इसके अलावा टीएमसी की त्रिपुरा में भी यही कोशिश है.

यह भी पढ़ें-

Pakistan PM on Economy : प्रधानमंत्री इमरान खान ने माना पाकिस्तान हुआ कंगाल, बोले- देश चलाने के लिए नहीं बचे पैसे

PM Garib Kalyan Anna Yojana: पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की मियाद बढ़ी, अगले साल मार्च तक मिलता रहेगा मुफ्त राशन

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया