राष्ट्रसेविका समिति, मुख़र्जी नगर द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम “मणिकर्णिका” “एक निरंतर दौड़ राष्ट्र के लिए” का आयोजन किया गया, जिसमे भाजपा प्रवक्ता अनुजा कपूर अतिथि के तौर पर मौजूद थीं। राष्ट्रसेविका समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एक दौड़ का आयोजन किया गया जिसमे कई प्रत्याशियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सभी प्रत्याशियों का मनोबल बढ़ाते हुए भाजपा प्रवक्ता अनुजा कपूर ने कहा कि सबको बढ़ चढ़कर देश को आगे ले जाने के लिए आगे आना चाहिए। राष्ट्र सेविका समिति महिलाओं द्वारा संचालित संस्थान है जिससे जुड़कर काफी गर्व और ख़ुशी महसूस हो रही है। साथ ही अनुजा कपूर ने वहां मौजूद राष्ट्र सेविका समिति की दिल्ली संचालक विजया जी का भी आशीर्वाद लिया। अनुजा कपूर ने लक्ष्मीबाई केलकर जी का इस संस्था के द्वारा देश निर्माण में योगदान वहां मौजूद लोगों को बताया और साथ ही सभी महिलाओं को देश हित में काम करने के लिए मार्गदर्शन दिया। भाजपा प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह पीएम मोदी ने देश का नाम अंतराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है उसी तरह हम भी अपने कार्यों से देश का नाम और मान दोनों बड़ा सकते हैं।
About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’



