NEET Counselling 2021 Postponed: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने NEET UG की काउंसलिंग पर लगी रोक को बढ़ा दिया है. अदालत ने गुरुवार को मामले की सुनवाई करते हुए NEET UG की काउंसलिंग पर लगी रोक को एक महीने के लिए बढ़ाया है. NEET PG 2021 में दाखिले के लिए ऑल इंडिया कोटे में 10% आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) और 27% OBC कोटा के केंद्र सरकार के अध्यादेश को चुनौती देने का ये मामला है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को EWS श्रेणी के क्राइटेरिया पर पुनर्विचार करने के लिए चार हफ्ते का समय दिया है. कोर्ट ने केंद्र सरकार से EWS से 8 लाख सालाना क्राइटेरिया पर विचार करके 6 दिसंबर को अगली सुनवाई में सूचित करने को कहा है. वहीं, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि उसने NEET में परास्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए दाखिले में आरक्षण के लिए EWS श्रेणी निर्धारित करने के लिए तय आठ लाख रुपये की सालाना आय की सीमा पर फिर से गौर करने का फैसला लिया है.

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की पीठ को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि EWS श्रेणी निर्धारित करने के लिए मानदंड तय करने के वास्ते एक समिति गठित की जाएगी और समिति को यह काम करने के लिए चार हफ्तों का वक्त लगेगा. मेहता ने कहा कि अदालत में पहले दिए आश्वासन के अनुसार NEET (पीजी) काउंसिलिंग और चार हफ्तों के लिए स्थगित की जाती है.

ये भी पढ़ें- Jewar International Airport: जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की PM मोदी ने रखी नींव, कहा- दिल्ली-NCR और पश्चिमी यूपी के करोड़ों लोगों को होगा फायदा

Sameer Wankhede Vs Nawab Malik: नवाब मलिक को बॉम्बे हाई कोर्ट से झटका, वानखेड़े परिवार के खिलाफ बयानबाजी पर लगी रोक

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’