Money Laundering Case: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में CM ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी को ED का समन

Money Laundering Case: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी को कोयला तस्करी से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक सितंबर को तलब किया है. इस मामले में ईडी ने अभिषेक की पत्नी रुजीरा बनर्जी को को भी समन भेजा है.

ईडी ने अभिषेक बनर्जी को 3 सितंबर को तलब किया है, जबकि रुजिरा बनर्जी को 1 सितंबर को बुलाया गया है. अधिकारियों ने बताया कि मामले से जुड़े कुछ अन्य लोगों को भी अगले महीने अलग-अलग तारीखों पर पेश होने के लिए समन जारी किया गया है

अभिषेक बनर्जी लोकसभा में डायमंड हार्बर सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं.

सीबीआई की प्राथमिकी को संज्ञान में लेते हुए ईडी ने पश्चिम बंगाल में सरकारी कोलफील्ड्स में कथित चोरी की जांच शुरू की थी, जो लोक सेवकों की मिलीभगत से की गई थी. राज्य में विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले सीबीआई ने इसी मामले में रुजिरा बनर्जी से पूछताछ की थी.

इसी मामले में ईडी ने पश्चिम बंगाल पुलिस के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों श्याम सिंह और ज्ञानवंत सिंह को भी 8 और 9 सितंबर को तलब किया है.

निदेशालय ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की नवंबर, 2020 की एक प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद पीएमएलए की आपराधिक धाराओं के तहत यह मामला दर्ज किया था. सीबीआई की प्राथमिकी में आसनसोल और उसके आसपास कुनुस्तोरिया और कजोरा इलाकों में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदानों से संबंधित करोड़ों रुपये के कोयला चोरी घोटाले का आरोप लगाया गया है.

इस मामले में अनूप माझी उर्फ लाला मुख्य संदिग्ध है. ईडी ने पहले दावा किया था कि अभिषेक बनर्जी इस अवैध व्यापार से प्राप्त धन के लाभार्थी हैं, जबकि उन्होंने सभी आरोपों से इनकार किया है.

School Reopen: 1 सितंबर से खुलेंगे 9वीं से 12वीं तक के स्कूल, दिल्ली सरकार ने कर्मचारियों के टीकाकरण का दिया निर्देश

UP Cabinet Expansion Exclusive List : यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, जितिन प्रसाद और संजय निषाद का मंत्री बनना तय

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News