सीने में दर्द की शिकायत के बाद Anna Hazare अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

<p><strong>Anna Hazare admitted to Hospital:</strong> समाजसेवी अन्ना हजारे (Anna Hazare) को सीने में दर्द की शिकायत के बाद पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. रूबी हॉल क्लीनिक के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अवधूत बोदामवाद ने कहा कि अन्ना हजारे को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें निगरानी में रखा गया है.&nbsp;</p> <p>अन्ना हजारे की एंजियोग्राफी हुई है. डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अन्ना हजारे के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. उद्धव ठाकरे ने अन्ना हजारे के जल्द ठीक होने की कामना की है.&nbsp;</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News