Sanjay Singh Alleges BJP On Constitution Day: आम आदमी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर संविधान की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि BJP “संविधान दिवस” मनाने की नौटंकी कर रही है और वह (आप) इसका हिस्सा नहीं बनेगी.

संजय सिंह का ट्वीट
संजय सिंह ने ट्वीट में लिखा, "BJP एक तरफ तो संविधान की धज्जियां उड़ा रही है. किसानों, नौजवानों के अधिकारों को गैरसंवैधानिक तरीके से कुचल रही है और “संविधान दिवस” मनाने की नौटंकी कर रही है. आम आदमी पार्टी इस नौटंकी का हिस्सा नहीं बनेगी."

BJP एक तरफ़ तो संविधान की धज्जियाँ उड़ा रही है।
किसानो नौजवानों के अधिकारों को ग़ैरसंवैधानिक तरीक़े से कुचल रही है और “संविधान दिवस” मनाने की नौटंकी कर रही है।@AamAadmiParty इस नौटंकी का हिस्सा नही बनेगी।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) November 25, 2021

क्या है BJP का संविधान दिवस पर प्रोग्राम?
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) 26 नवंबर यानी संविधान दिवस से लेकर छह दिसंबर तक देशभर में ‘‘संविधान गौरव अभियान’’ चलाएगी और इस दौरान वह सभी राज्यों के जिला मुख्यालयों में यात्राएं निकालने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी.

अभियान के दौरान जिला मुख्यालयों पर संविधान गौरव यात्राएं निकलेगी, यात्राओं के समापन पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिनमें अनुसूचित जाति की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा और मुख्य अतिथि द्वारा संविधान की शपथ भी दिलाई जाएगी.

इस अभियान की शुरुआत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा मणिपुर में करेंगे. इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सी. टी. रवि अन्य नेताओं के साथ दिल्ली में मौजूद रहेंगे.

2015 में हुई संविधान दिवस की शुरुआत

हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है क्योंकि 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था. संविधान दिवस की शुरुआत मोदी सरकार द्वारा 2015 से की गई थी. बता दें कि भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था.

ये भी पढ़ें-

…तो भूख हड़ताल करूंगा, Navjot Sidhu का अपनी ही सरकार के खिलाफ नया एलान

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने उठाया बंटवारे का मुद्दा, कहा- जो खंडित हुआ उसको फिर से अखंड बनाना पड़ेगा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया