Indian Constitution Day 2021: आजाद भारत के इतिहास में 26 नवंबर की खास अहमियत है. दरअसल यही वह दिन है, जब गुलामी की जंजीरों से आजाद होकर अपने स्वतंत्र अस्तित्व को आकार देने का प्रयास कर रहे राष्ट्र ने संविधान को अंगीकार किया था. इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपनी स्वीकृति दी थी. इस वजह से इस दिन को ‘संविधान दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है. इस मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी हैं.

पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "हमारे देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. इस खास दिन पर, डॉ अंबेडकर के 4 नवंबर 1948 को संविधान सभा में दिए गए भाषण का एक अंश शेयर कर रहा हूं, जिसमें उन्होंने मसौदा समिति द्वारा तय किए गए प्रारूप संविधान को अपनाने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया.

[tw]https://twitter.com/narendramodi/status/1464069518041370626[/tw]

एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा, ‘कोई भी संविधान चाहे वह कितना ही सुंदर, सुव्यवस्थित और सुदृढ़ क्यों न बनाया गया हो, यदि उसे चलाने वाले देश के सच्चे, निस्पृह, निस्वार्थ सेवक न हों तो संविधान कुछ नहीं कर सकता. डॉ राजेंद्र प्रसाद की यह भावना पथ-प्रदर्शक की तरह है.'

गृहमंत्री और रक्षामंत्री ने ट्वीट कर कही ये बात
संविधान दिवस पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ‘संविधान लोकतंत्र की आत्मा होने के साथ-साथ भारत की एकता व प्रगति का मूल आधार है. संविधान दिवस पर भारतीय संविधान के शिल्पी बाबासाहेब अंबेडकर व सभी महापुरुषों को नमन करता हूं. मोदी सरकार बाबासाहेब के पदचिन्हों पर चलकर देश के हर वर्ग के कल्याण व उन्हें अधिकार दिलाने हेतु कटिबद्ध है.'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘संविधान दिवस पर सभी भारतीयों को बधाई. आज हम उन प्रतिष्ठित लोगों को याद करते हैं जिन्होंने भारत की भलाई के लिए संविधान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की. आइए हम इस देश में न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के लिए खुद को फिर से समर्पित करें.'

ये भी पढ़ें-
Farmers Protest Timeline: भारत बंद, सरकार से आखिरी बातचीत, सुप्रीम कोर्ट की फटकार… किसान आंदोलन और कृषि कानूनों पर अबतक क्या-क्या हुआ

26/11 Mumbai Attack की 13वीं बरसी पर राजनेताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, अमित शाह ने कहा- सुरक्षाकर्मियों के साहस को सलाम

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया